
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- महापौर व पार्षदों ने लिया गुरुदेव का आर्शीवाद
- सूर्यमहल में दर्शन के लिए पहुंचे जनप्रतिनिधि
भीलवाड़ा लोकजीवन। सूर्यमल में विराजित राष्ट्रीय संत मनोज्ञाचार्य आचार्य पुलक सागर जी महाराज के दर्शन एवं मंगल आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए शुक्रवार को नगर निगम के जनप्रतिनिधि पहुंचे। नगर निगम महापौर जसवंत कंवर, उप महापौर राधेश्याम सोमानी सहित कई पार्षदों ने गुरुदेव के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आशीर्वाद प्रदान करते हुए आचार्य पुलक सागर जी महाराज ने जनप्रतिनिधियों को उनके जनसेवा के कर्तव्य का स्मरण कराया। गुरुदेव ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास और भारी बहुमत से आपको चुनकर भेजा है, उस पर खरा उतरना ही आपका परम धर्म है। आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनें और उनका त्वरित व स्थाई निराकरण सुनिश्चित करें। नगर में हर वर्ग और आम आदमी की तकलीफों का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए। जनप्रतिनिधियों ने भी गुरुदेव को जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान महापौर जसवंत कंवर, उप महापौर राधेश्याम सोमानी के साथ पार्षद मोहनी माली, सुरेंद्र सिंह राठौड़ (मोटरास), रमेश खोईवाल, प्रेम देवी खोईवाल, नरेंद्र राठौरड़ एवं सागर माली सहित कई गणमान्य पार्षदों ने गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह के दौरान समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी तथा संयोजक मनीष शाह ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया। वहीं महिला मंडल की ओर से सुनीता पाटनी, सीमा गदिया, भारती सोनी एवं भूमिका जैन ने नगर निगम प्रतिनिधियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
CET समेत 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तिथियों में बदलाव, पंचायतीरा . . .
2026-09-29 13:13:03
Telegram और Discord के सीक्रेट ग्रुप्स पर राजस्थान पुलिस की डिजिट . . .
2026-09-28 12:51:58
पर्यटन की परिभाषा बदली है, अब लोग फोटो नहीं एक्सपीरियंस चाहते हैं . . .
2026-09-28 12:39:30
जयपुर में खूनी संघर्ष : संपत्ति के लालच में छोटे भाई ने की बड़े भ . . .
2026-09-29 13:15:36
मानसरोवर ब्राह्मण समाज का वार्षिक उत्सव आयोजित . . .
2026-09-28 12:49:18
जवाहर कला केन्द्र के साउथ विंग में जयपुर बुक फेस्टिवल का आयोजन . . .
2026-09-28 12:31:37