मुख्य सामग्री पर जाएं

रविवार, 15 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • जेएलएफ में साहित्य-जगत से लेकर बॉलीवुड सितारे भी होंगे शामिल
  • जयपुर एयरपोर्ट पर 55 करोड़ से बनेगा नया स्टेट टर्मिनल:CM ने भूमि पूजन किया
भीलवाड़ा

शाही पारणा महोत्सव में मुंबई से बॉलीवुड अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और विक्की जैन आएंगे

ल

लोकजीवन संवाददाता

25 सितम्बर 2026, 01:34 PM 1 मिनट में पढ़ें

शाही पारणा महोत्सव में मुंबई से बॉलीवुड अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और विक्की जैन आएंगे

भीलवाड़ा लोकजीवन। मुनि पुलक सागर जी महाराज के सानिध्य में सूर्यमहल में शनिवार को आयोजित हो रहे शाही पारणा महोत्सव में भाग लेने के लिए  बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा लगेगा। टीवी धारावाहिकों, फिल्मों और  बिग बॉस  फेम प्रसिद्ध अभिनेत्री अंकिता लोखंडे एवं विक्की जैन मुंबई से आएंगे।  दोनों सितारे शनिवार सुबह 8 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचकर पूज्य पुलक सागर जी महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके पश्चात शाही पारणा महोत्सव में सहभागिता निभाएंगे। गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे ने कई लोकप्रिय धारावाहिकों और फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा है। विक्की जैन के साथ रियलिटी शो बिग बॉस में उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। बॉलीवुड स्टार्स के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों द्वारा इस भव्य कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें