
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- जिलाध्यक्ष ने गीत के माध्यम से व्यक्त की फार्मासिस्टों की पीड़ा
-भारतीय फार्मेसी के जनक के आर्दर्शो पर चलने का लिया संकल्प
भीलवाड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा चिकित्सा व्यवस्था में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के उद्देश्य से राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत) की ओर से विश्व फार्मासिस्ट दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संघ के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम चावला ने बताया कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मुख्य समारोह आईएमए हॉल में आयोजित किया गया, जहाँ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों, वरिष्ठ चिकित्सकों व गणमान्य नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला औषधि वितरण प्रभारी डॉ. अशोक खटवानी ने अपने संबोधन में कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा, मरीज और सही दवा के बीच फार्मासिस्ट ही सबसे मजबूत कड़ी होते हैं। सटीक दवा वितरण और सही परामर्श के बिना बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की कल्पना नहीं की जा सकती। विशिष्ट अतिथि ड्रग कंट्रोलर मनीष कुमार ने दवा सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फार्मासिस्टों का सजग रवैया ही गुणवत्तापूर्ण औषधियों की उपलब्धता और उनके सुरक्षित उपयोग को सुनिश्चित करता है। विषम परिस्थितियों में भी फार्मासिस्ट निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएँ देकर चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखते हैं। समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम चावला ने भारतीय फार्मेसी के जनक (फादर ऑफ फार्मेसी) प्रोफेसर एम. एल. श्रॉफ के योगदान और उनके जीवन संघर्षों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चावला ने बताया कि किस तरह प्रोफेसर श्रॉफ ने भारत में फार्मेसी शिक्षा और इस पेशेवर आधारशिला को स्थापित किया था। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष ने एक भावुक गीत प्रस्तुत कर फार्मासिस्टों की वर्तमान समस्याओं, पदोन्नति की मांगों और दैनिक कार्यस्थल की पीड़ा को संगीतमय अंदाज़ में रखा, जिसे सुनकर सभागार में मौजूद सभी लोग भावविभोर हो गए। समारोह में शंभूलाल, ईश्वरराम चौधरी, जगदीश चंदेल, सागर भोमू, वंदना चुंडावत, सुमन सोनी, कप्तान सिंह, दीप्ति, मीनाक्षी, बरखा सोनी, विकास, प्रदीप, कल्पना, सोनिया, ज्योति शर्मा, ज्योति कुमावत और सीमा सहित बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
CET समेत 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तिथियों में बदलाव, पंचायतीरा . . .
2026-09-29 13:13:03
Telegram और Discord के सीक्रेट ग्रुप्स पर राजस्थान पुलिस की डिजिट . . .
2026-09-28 12:51:58
पर्यटन की परिभाषा बदली है, अब लोग फोटो नहीं एक्सपीरियंस चाहते हैं . . .
2026-09-28 12:39:30
जयपुर में खूनी संघर्ष : संपत्ति के लालच में छोटे भाई ने की बड़े भ . . .
2026-09-29 13:15:36
मानसरोवर ब्राह्मण समाज का वार्षिक उत्सव आयोजित . . .
2026-09-28 12:49:18
जवाहर कला केन्द्र के साउथ विंग में जयपुर बुक फेस्टिवल का आयोजन . . .
2026-09-28 12:31:37