वेतन और एरियर की मांग: नर्सेज एसोसिएशन मुखर, दी उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
भीलवाड़ा लोकजीवन। महात्मा गांधी अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों में पिछले लंबे समय से वेतन और एरियर के भुगतान में हो रही देरी को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने के लिए राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, भीलवाड़ा ने बुधवार को अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ वीरेंद्र शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 26 अक्टूबर तक उनकी समस्याओं का संतोषजनक समाधान नहीं किया गया, तो अस्पताल के सभी संवर्ग के कर्मचारी मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा चिकित्सा अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि अस्पताल के कर्मियों को हर महीने समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, पिछले एक साल से अधिक समय से उनका बकाया एरियर भी अटका हुआ है। बार-बार निवेदन करने के बावजूद इस दिशा में कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं होने से कर्मचारियों में गहरा असंतोष है। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि यदि प्रशासन द्वारा 26 अक्टूबर 2026 तक वेतन और एरियर से जुड़ी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है, तो अगले ही दिन से संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने की स्थिति में अस्पताल में कार्यरत रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, प्रयोगशाला सहायक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, नर्सिंग कैडर और ड्राइवर्स एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके तहत महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में एक आक्रोश रैली निकाली जाएगी और पीएमओ ऑफिस गेट पर जबरदस्त प्रदर्शन किया जाएगा। एसोसिएशन ने साफ किया है कि इस दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति या व्यवस्थाओं में व्यवधान के लिए पूरी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक फरीद मो. रंगरेज सहित फार्मासिस्ट एसोसिएशन के महासचिव नरेश जीनगर, रेडियोग्राफर अधीक्षक घनश्याम असावा, ब्लड बैंक इंचार्ज दिनेश शर्मा, आत्माराम धाकड़, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सतीश शर्मा, नर्सिंग ट्यूटर गोपाल तोलंबिया, ओम विश्नोई, और नर्सिंग ऑफिसर महावीर खटीक, सिराज खान, आशा दाधीच, मनीला गौड़ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा सीनियर नर्सिंग ऑफिसर विनोद जीनगर, सुनील व्यास, नंद गोपाल शर्मा, प्रयोगशाला सहायक रामपाल भांड, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेश नागोरी सहित महात्मा गांधी अस्पताल के कई अन्य कर्मचारी भी एकजुट होकर अपना समर्थन जताने पहुंचे।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
भीलवाड़ा में करीब 1000 पैकेट अवधिपार कुरकुरे-नमकीन नष्ट, गुलाबपुरा में 400 लीटर एक्सपायरी खाद्य तेल और 30 किलो मिर्च पाउडर करवाया टीम ने नष्ट
10 घंटे पहले
पंचायत चुनाव प्रशिक्षण लेकर मतदान दल रवाना, मतदान कल
13 घंटे पहले
आरएसएस का ऐतिहासिक त्रिवेणी संगम, 2.1 किमी लंबी मानव श्रृंखला देख भावुक हुए लोग
14 घंटे पहले
राम के अग्रि बाण से दशानन स्वाह, तेजाजी चौक में 55 फीट के रावण दहन
14 घंटे पहले
नवरात्र के समापन पर शक्तिपीठों में कन्याओं को भोज करा दिलाया बेटी बचाने का संकल्प
14 घंटे पहले
गोकुल विहार चौराहे पर गैस पाइपलाइन चैंबर में लगी आग, टला गंभीर संकट
14 घंटे पहले