उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यकर्ताओं से किया एकजुट होने का आह्वान
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज किशनगढ़ की पंचायत समिति सिलोरा स्थित श्री बाजेड़ा बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मेहनत करनी होगी।
दिया कुमारी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। यदि कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी को जिताने का संकल्प ले लें, तो जीत हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस चुनाव के माध्यम से विकास की कड़ी में तीसरा इंजन जोड़ने का काम करना है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दिन-रात जनता के हित में काम कर रहे हैं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंच सके। उन्होंने किसान सम्मान निधि का जिक्र करते हुए कहा कि इससे किसानों को सीधे लाभ मिला है।
दिया कुमारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके पास न तो स्पष्ट नीति है और न ही विकास का कोई विजन। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने विकास कार्यों के साथ भविष्य की योजनाओं को भी जनता के सामने रखती है, जबकि कांग्रेस के पास बताने के लिए कुछ नहीं है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचकर सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देने और जनता से संवाद करने का आह्वान किया।
और भी राजस्थान की खबरें
और देखें
महानिदेशक नीरज के. पवन ने किया राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का अवलोकन
14 घंटे पहले
राजस्थान-दूसरे चरण में सरपंच के 15 हजार से ज्यादा दावेदार
15 घंटे पहले
पंचायत चुनाव: पहले चरण के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
17 घंटे पहले
तीन दिन धूप के बाद फिर बदलेगा मौसम, छह जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
17 घंटे पहले
पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
16 अक्टूबर 2026
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस सम्मेलन में प्रस्तुत किए राजस्थान के प्रशासनिक सुधार
14 अक्टूबर 2026