जयपुर के 146 वार्डों और जिला परिषद के 22 वार्डों में 22 अक्टूबर को होगा मतदान
जयपुर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत जयपुर जिले की आठ पंचायत समितियों एवं जिला परिषद के वार्डों में मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रथम चरण के लिए बुधवार, 21 अक्टूबर को भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर से मतदान दलों को ईवीएम, मतदान सामग्री एवं आवश्यक चुनावी व्यवस्थाओं के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए गुरुवार, 22 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक ईवीएम के माध्यम से मतदान होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि चौमूं पंचायत समिति में 25 वार्डों के लिए 144 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1 लाख 38 हजार 595 मतदाता मतदान करेंगे। दूदू में 15 वार्डों के लिए 75 मतदान केंद्रों पर 66 हजार 333 मतदाता, गोविंदगढ़ में 19 वार्डों के लिए 103 मतदान केंद्रों पर 1 लाख 1 हजार 878 मतदाता तथा झोटवाड़ा में 15 वार्डों के लिए 62 मतदान केंद्रों पर 58 हजार 648 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी प्रकार जोबनेर पंचायत समिति में 19 वार्डों के लिए 107 मतदान केंद्रों पर 93 हजार 576 मतदाता, किशनगढ़ रेनवाल में 19 वार्डों के लिए 109 मतदान केंद्रों पर 1 लाख 152 मतदाता, मौजमाबाद में 17 वार्डों के लिए 96 मतदान केंद्रों पर 93 हजार 950 मतदाता तथा सांभर में 17 वार्डों के लिए 101 मतदान केंद्रों पर 90 हजार 508 मतदाता मतदान करेंगे। इस प्रकार प्रथम चरण में आठ पंचायत समितियों के कुल 146 वार्डों के लिए 797 मतदान केंद्रों पर कुल 7 लाख 43 हजार 640 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
प्रथम चरण में मतदान प्रक्रिया के तहत मतदान दलों को पांच दिन और चार रात अपने निर्धारित क्षेत्रों में रहकर निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन करना होगा। 22 अक्टूबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए ईवीएम से मतदान के बाद शुक्रवार, 23 अक्टूबर को ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद शनिवार, 24 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए बैलेट पेपर से मतदान होगा। रविवार, 25 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा। इस प्रकार मतदान दलों को ईवीएम एवं बैलेट पेपर, दोनों माध्यमों से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने की जिम्मेदारी निभानी होगी।
जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए सभी चरणों की मतगणना शुक्रवार, 20 नवंबर को प्रातः 8 बजे से श्री भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर में की जाएगी।
और भी जयपुर की खबरें
और देखें
समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प : भजनलाल शर्मा
14 घंटे पहले
40 घंटे बाद कांग्रेस नेताओं से मिलने पहुंचे जयपुर पुलिस कमिश्नर
16 घंटे पहले
अग्रवाल समाज जयपुर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित; नेमी चंद गुप्ता सहित कई भामाशाह हुए सम्मानित
17 अक्टूबर 2026
गरबा-डांडिया में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘शक्ति सुरक्षा अभियान
16 अक्टूबर 2026
6 एपीओ RAS को पोस्टिंग; दो आरएएस के तबादले
16 अक्टूबर 2026
हाउसिंग बोर्ड कल चार आवासीय योजना करेगा लॉन्च
16 अक्टूबर 2026