मांडल ग्राम पंचायत में ज्योति सुवालका ने 3474 मतों के रिकॉर्ड अंतर से दर्ज की ऐतिहासिक जीत
भीलवाड़ा लोकजीवन। ग्राम पंचायत मांडल के सरपंच पद के चुनाव में ज्योति सुवालका पत्नी विकास सुवालका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3474 मतों के रिकॉर्ड अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उनकी इस बड़ी जीत से समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्राम पंचायत मांडल में कुल 13,047 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 10,183 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में ज्योति सुवालका को 5,683 मत प्राप्त हुए, जबकि उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ज्योति लड्ढा को 3,474 मतों के भारी अंतर से पराजित कर सरपंच पद पर विजय हासिल की। ज्योति सुवालका की इस ऐतिहासिक जीत को जनता के मजबूत समर्थन और विश्वास की जीत माना जा रहा है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने मिठाई बांटकर एवं एक-दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया। ऐतिहासिक विजय के बाद ज्योति सुवालका ने ग्राम पंचायत मांडल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत मेरी नहीं, बल्कि मांडल की जनता के विश्वास, आशीर्वाद और समर्थन की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निभाया जाएगा तथा ग्राम पंचायत के विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। ज्योति सुवालका की रिकॉर्ड जीत के बाद अब ग्रामीणों को ग्राम पंचायत में विकास की नई दिशा और बेहतर जनसुविधाओं की उम्मीद है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
यूआईटी में 200 करोड़ के भूखंड घोटाले का आरोप, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
22 मिनट पहले
करवा चौथ को लेकर बाजारों म मिट्टी के करवे और पूजन सामग्री की खरीदारी शुरू
39 मिनट पहले
Video - नवनिर्वाचित सरपंच के बेटे की कार पर पथराव, पेट्रोल छिडक़कर जिंदा जलाने की कोशिश
49 मिनट पहले
गुलाबी ठंड के बीच भीलवाड़ा में सर्दी पर अल नीनो का साया, फरवरी से तपिश बढऩे की आशंका
एक घंटा पहले
Video - बनास नदी में डूबने से किसान की मौत, जंगली जानवरों के डर से भाग गहरे गड्ढे में गिरा
एक घंटा पहले
Video - सातलियास के बाशिंदे उतरे सडक़ों पर, गंगापुर थाने का किया घेराव
एक घंटा पहले