मुख्य सामग्री पर जाएं

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राष्ट्रपति भवन के पास नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग, घना धुआं दिखाई दिया, दमकल की कई गाड़ियां रवाना
  • अजमेर-डिस्कॉम के 14जिलों में किसानों को मिलेगी दिन में बिजली
  • जयपुर से पश्चिम बंगाल के सांतरागाछी के लिए सोमवार को नई स्पेशल ट्रेन शुरू होगी।
  • ब्राजील में 80 साल के लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया
  • चक्रवात अर्नब बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह 27 अक्टूबर तक भयानक तूफान में बदल सकता है।
भीलवाड़ा

Video - महाराजा अजमीढ़ जयंती पर निकाली शोभायात्रा, गूंजे जयकारें

ल

लोकजीवन संवाददाता

26 अक्टूबर 2026, 01:00 PM 2 मिनट में पढ़ें

Video - महाराजा अजमीढ़ जयंती पर निकाली शोभायात्रा, गूंजे जयकारें

भीलवाड़ा लोकजीवन।  स्वर्णकार समाज नगर भीलवाड़ा के तत्वावधान में समाज के आराध्य महाराजा अजमीढ़ जी की जयंती पर चित्रकू ट धाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा  विभिन्न मार्गों से होते हुए तेजाजी चौक स्थित रूपजी महाराज की बगीची तक पहुंची।  शोभायात्रा में शामिल समाज के पुरुष श्वेत परिधान (सफेद वस्त्र) तथा महिलाएं पीले वस्त्र व चुनड़ धारण कर शामिल हुईं, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। डीजे की धुनों और श्री महाराजा अजमीढ़ जी के जयकारों के साथ आगे बढ़ रही इस शोभायात्रा का शहर के विभिन्न मार्गों पर भव्य स्वागत किया गया। अनुशासन और उत्साह का यह अनूठा नजारा गागर में सागर और सामाजिक एकता को चरितार्थ कर रहा था। शोभायात्रा के समापन पर महाराजा अजमीढ़ की महाआरती की गई। महाआरती में समाज के प्रबुद्ध जनों, युवाओं और मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में शिरकत कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। महाआरती के बाद पूरा परिसर अजमी? महाराज के जयकारों से गूंज उठा। महाआरती के पश्चात दोपहर में रूपजी महाराज की बगीची, तेजाजी चौक पर सकल स्वर्णकार समाज के स्नेहभोज का आयोजन किया गया। स्नेहभोज में समाज के दूर-दराज से पधारे वरिष्ठ जनों, युवाओं और महिलाओं ने एक पंक्ति में बैठकर महाप्रसादी ग्रहण की। इस दौरान आपसी मेल-मिलाप और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला, जिसने समाज की सुदृढ़ नींव और आपसी भाईचारे को और अधिक मजबूत किया। तीन दिवसीय जयंती महोत्सव के तहत  आकर्षक प्रतियोगिताओं और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया था। गरबा महोत्सव भी हुआ था।  हनुमान चालीसा पाठ, कुर्सी रेस, एकल नृत्य और विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता में बच्चों व युवाओं ने बढ़-चढक़र अपनी कला का प्रदर्शन किया था।  आज रात शरद् पूर्णिमा के अवसर पर रूप चतुर्भुज भगवान मन्दिर, स्वर्णकार समाज में रात्रि 12 बजे खीर प्रसाद वितरण किया जाएगा।  आयोजन को सफल बनाने में समाज के अध्यक्ष जसवंत सीकड ,नवयुवक मंडल के अध्यक्ष मनोज डसानिया, जयंती सयोंजक कंवरलाल खजवानीया,  सोनू सोनालिया एवं उनकी पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।  

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें