मुख्य सामग्री पर जाएं

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राष्ट्रपति भवन के पास नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग, घना धुआं दिखाई दिया, दमकल की कई गाड़ियां रवाना
  • अजमेर-डिस्कॉम के 14जिलों में किसानों को मिलेगी दिन में बिजली
  • जयपुर से पश्चिम बंगाल के सांतरागाछी के लिए सोमवार को नई स्पेशल ट्रेन शुरू होगी।
  • ब्राजील में 80 साल के लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया
  • चक्रवात अर्नब बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह 27 अक्टूबर तक भयानक तूफान में बदल सकता है।
भीलवाड़ा

Video - राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष: भीलवाड़ा में शक्ति शंखनाद संचलन

ल

लोकजीवन संवाददाता

26 अक्टूबर 2026, 01:01 PM 2 मिनट में पढ़ें

Video - राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष: भीलवाड़ा में शक्ति शंखनाद संचलन

भीलवाड़ा लोकजीवन। राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विजयादशमी पर भीलवाड़ा विभाग द्वारा ‘शक्ति शंखनाद पथ संचलन’ का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति, अनुशासन व नारीशक्ति के भाव से ओतप्रोत इस आयोजन में भीलवाड़ा महानगर, ग्रामीण, जहाजपुर व आसींद जिलों की सेविकाओं ने सहभागिता की। तीन वर्ष की बालिकाओं से लेकर 70 वर्ष तक की वरिष्ठ सेविकाओं की उपस्थिति से समिति की संस्कार परंपरा, संगठनात्मक एकता व राष्ट्रसेवा के प्रति प्रतिबद्धता दिखी। कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अरुणा गारू, प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख सुशीला लड्ढा व विभाग कार्यवाहिका मनीषा जाजू मंच पर उपस्थित रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर शस्त्र-शास्त्र पूजन के साथ विजयादशमी उत्सव आरंभ किया। गारू ने समिति के कार्यों व सेविकाओं के समर्पण की सराहना की। प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख सुशीला लड्ढा ने अपने उद्बोधन में समिति की 90 वर्षों की यात्रा को नारीशक्ति के जागरण, संस्कार निर्माण व सामाजिक परिवर्तन की दिशा में महत्त्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि समिति निरंतर राष्ट्रसेवा, सामाजिक जागरूकता व भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य करती है। साधना, संस्कार व सकारात्मक प्रभाव के माध्यम से समाज में परिवर्तन लाना समिति का प्रमुख उद्देश्य है। लड्ढा ने रानी लक्ष्मीबाई, जीजाबाई व अहिल्याबाई होलकर जैसी नारियों के आदर्शों का उल्लेख करते हुए भारतीय नारी के साहस, त्याग व नेतृत्व पर प्रकाश डाला। राजेंद्र मार्ग विद्यालय से प्रारंभ होकर पथ संचलन निकाला गया। गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में आगे बढ़ती सेविकाओं ने संगठन की एकजुटता व राष्ट्रसमर्पण का परिचय दिया। पथ संचलन मार्ग में लघु उद्योग भारती, सहकार भारती, आरोग्य भारती, भारत विकास परिषद सहित अनेक सामाजिक संगठनों व शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर उत्साहपूर्वक स्वागत किया। '90 वर्ष की अखंड साधना, प्रभाव से परिवर्तन की ओर’ के संकल्प को अभिव्यक्त करता यह पथ संचलन राष्ट्रभक्ति, अनुशासन व नारीशक्ति के सुदृढ़ीकरण का संदेश देकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कुल 1100 सेविकाओं की उपस्थिति रही। विभाग सह कार्यवाहिका सुशीला जाट ने आभार प्रकट किया।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें