पंचायत चुनाव में मतदान कर लौट रही बैलगाड़ी को कार ने मारी टक्कर, तीन महिलाएं घायल
भीलवाड़ा। जिले के शंभुगढ़ थाना क्षेत्र के अंटाली गांव में पंचायत चुनाव के दौरान लोकतंत्र के पर्व पर उस समय मातम और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मतदान करने के बाद खेत की ओर जा रही एक बैलगाड़ी को अनियंत्रित थार गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सडक़ हादसे में बैलगाड़ी पर सवार एक ही परिवार की तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, अंटाली गांव निवासी महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग कर बैलगाड़ी के माध्यम से खेतों की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही थार गाड़ी ने बैलगाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बैलगाड़ी पर सवार महिलाएं सडक़ पर जा गिरीं और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने वाली तीनों महिलाएं एक ही परिवार की बताई जा रही हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में गनिया देवी (25) पत्नी महेंद्र भील, घिसी देवी (60) पत्नी रामा भील, सीता देवी (55) पत्नी श्यामलाल भील शामिल हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद तीनों घायलों को अंटाली से बेहतर उपचार के लिए अन्यत्र रैफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति पर चिकित्सीय निगरानी बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही शंभुगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दुर्घटना कारित करने वाले वाहन और मामले को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। चुनाव के दिन हुए इस हादसे के बाद से अंटाली गांव में शोक और चिंता का माहौल है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
तीन कर्मचारी चुनाव में नहीं गए, आठ प्रशिक्षण में ही नहीं आए, नोटिस
33 मिनट पहले
बिना टिकिट यात्रियों और अवैध वाहनों पर रोडवेज कसेगा शिकंजा
35 मिनट पहले
अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, अल सुबह तीन कॉम्पलेक्स सीज
36 मिनट पहले
मुखिया चुनने के लिए ग्रामीणों में उत्साह, 1 बजे तक 42 प्रतिशत ने वोट डाला
40 मिनट पहले
आसमान पर बादलों का पहरा, हवाओं ने कराया सर्दी का अहसास, घरों में बंद हुए कूलर-पंखे
एक घंटा पहले
कमला हत्याकांड: वारदात स्थल पर खोली पुलिस चौकी, साक्ष्य जुटाने 24 घंटे दौड़ रही पुलिस टीम
एक घंटा पहले