घूंघट की आड़ में चुन रहे गांव की सरकार, 147 ग्राम पंचायतों में 1028 प्रत्याशी मैदान में
- भीम पंचायत समिति में सर्वाधिक 311 प्रत्याशी - दोपहर 12 बजे तक लगभग 30 प्रतिशत मतदान
राजसमंद लोकजीवन न्यूज। पंचायतीराज संस्थाओं के द्वितीय चरण के तहत जिले की चार पंचायत समितियों की 147 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए नामांकन एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर स्पष्ट हो गई है। अब सरपंच पद के लिए कुल 1028 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, जिले में किसी भी ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचन नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार जिले में सरपंच पद के लिए कुल 1450 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें 1446 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। जांच के बाद 1439 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए। इसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान 411 अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस ले लिए। इस तरह अंतिम रूप से 1028 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष हैं। पंचायत समिति वार आंकड़ों पर नजर डालें तो भीम पंचायत समिति की 39 ग्राम पंचायतों में 311 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। यहां सर्वाधिक 450 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे, जिनमें 446 अभ्यर्थी वैध पाए गए और 135 ने नाम वापस लिया। वहीं देवगढ़ पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में 191 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां 276 नामांकन पत्र दाखिल हुए और सभी 276 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी के दौरान 85 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिया। रेलमगरा पंचायत समिति की 38 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 279 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां 385 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें 384 वैध पाए गए। इनमें से 105 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिया। इसी प्रकार राजसमंद पंचायत समिति की 44 ग्राम पंचायतों में 247 प्रत्याशी सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। यहां 339 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें 333 वैध पाए गए और 86 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिया। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब जिले की 147 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति सामने आ गई है। खास बात यह है कि जिले की किसी भी ग्राम पंचायत में निर्विरोध निर्वाचन नहीं हुआ है। ऐसे में सभी 147 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए चुनाव के लिए मतदान जारी है।
और भी राजसमन्द की खबरें
और देखें
राजसमंद में 16 जिला परिषद सदस्य और 80 पंचायत में सदस्यों का भाग्य आज होगा ईवीएम कैद
28 अक्टूबर 2026
पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में 5 पंचायत समिति 81 वार्ड 13 जिला परिषद के 428 बुथ पर मतदान जारी
22 अक्टूबर 2026
राजसमंद जिला परिषद के 29 वार्डों की तस्वीर साफ, 89 उम्मीदवार मैदान में
16 अक्टूबर 2026
केबीसी में गूंजेगा राजसमंद के पसुन्द पंचायत विकास का नाम, जोशी करेंगे राजस्थान का प्रतिनिधित्व
13 अक्टूबर 2026
15 साल से निर्मल ग्राम पंचायत, फिर भी पीने के पानी को तरस रहे ग्रामीण
09 अक्टूबर 2026
राजसमंद में अस्पतालों की कैंटीन एवं होटल का निरीक्षण, एक्सपायरी खाद्य सामग्री करवाई नष्ट
30 सितम्बर 2026