बिना टिकिट यात्रियों और अवैध वाहनों पर रोडवेज कसेगा शिकंजा
- रोडवेज की दिवाली तैयारी: 5 से 16 नवंबर तक विशेष चेकिंग अभियान
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज /दीपावली पर्व पर यात्रियों की होने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) अपनीकमाई बढ़ाने के लिए बिना टिकिट यात्रियों और अवैध वाहनों पर शिकंजा कसेगा। चेक पोस्ट के जरिये निगरानी होगी। इसकी जिम्मेदारी स्थानीय चीफ मैनेजर को दी गई है। 5 से 16 नवंबर तक विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। इसकी रणनीति बनाई गई है।
रोडवेज के कार्यकारी निदेशक यातायात विनोद पुरोहित ने सभी चीफ मैनेजरों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 8 नवंबर को दीपावली पर्व के दौरान लगभग समस्त मार्गों पर अतिरिक्त यात्रीभार उपलब्ध रहता है, जिसे देखते हुए वाहनों का संचालन प्रभावी रूप से किया जाए ताकि निगम के बढ़ते व्यय की अनुपातिक रूप से पूर्ति की जा सके।
बिना टिकट यात्रा पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए विभिन्न मार्गों पर 5 से 16 नवंबर तक विशेष चैक-पोस्ट स्थापित किए जाएंगे। चीफ मैनेजर चैक-पोस्ट का निरीक्षण करेंगे। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी यात्री बिना टिकट यात्रा न करे। संबंधित चीफ मैनेजर अपने आगार क्षेत्र के आरटीओ, डीटीओ और पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर अवैध वाहन संचालन पर कड़ी कार्रवाई करने का प्रयास करेंगे।
सभी यात्रियों द्वारा बुकिंग कार्यालयों से टिकट लेने के उपरांत ही बसों का प्रस्थान सुनिश्चित किया जाएगा। बुकिंग क्लर्कों के पास पर्याप्त संख्या में टिकट उपलब्ध रहेंगे। चालक, परिचालक और निरीक्षक अपनी निर्धारित यूनिफॉर्म में ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे और यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार करेंगे। वाहनों का समुचित रखरखाव किया जाएगा ताकि वे समय पर प्रस्थान करें और ब्रेकडाउन नहीं हो। इस विशेष प्रबंध से एक ओर जहां यात्रियों को दीपावली पर सुगम और सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा, वहीं दूसरी ओर निगम की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
कोठारी नदी भदाली खेड़ा पुलिया पर ब्लेक स्पॉट सुधारें, रामस्नेही अस्पताल के सामने अवैध कट बंद करें
4 घंटे पहले
दीपोत्सव की तैयारियां :सजने लगे बाजार, दुकानों पर बिखरी सतरंगी छटा, खरीदारी ने पकड़ा जोर
5 घंटे पहले
कमला देवी हत्याकांड: 40 दोस्तों की पार्टी में बकरे का था मांस, लकडिय़ों की टाल के संचालक से भी पूछताछ
5 घंटे पहले
कोल्ड स्टोरेज पर छापा, 15 क्विंटल धनिया और लाल मिर्च सीज
22 घंटे पहले
तीन कर्मचारी चुनाव में नहीं गए, आठ प्रशिक्षण में ही नहीं आए, नोटिस
एक दिन पहले
अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, अल सुबह तीन कॉम्पलेक्स सीज
एक दिन पहले