अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, अल सुबह तीन कॉम्पलेक्स सीज
- एक में चल रहा था प्राइवेट बैंक, नगर निगम की कार्रवाई से खलबली
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज/ नगर निगम ने शहर में आज अल सुबह अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की। चार बड़े कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स सीज कर दिए। एक कॉम्प्लेक्स में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी चल रहा था। सभी परिसरों के मेन गेट पर ताले लगाकर नोटिस चस्पा कर दिए। निगम की इस कार्रवाई से अन्य अवैध निर्माण करने वालों में खलबली मच गई।
नगर निगम कमिश्नर कमल सिंह यादव के निर्देश पर अतिक्रमण निरोधक शाखा के प्रभारी सहायक अभियंता मुकेश शर्मा के नेतृत्व में सीएसआई संजय खोखर सहित टीम आज सुबह सात बजे गांधीनगर में राकेश सुतरिया के कॉम्पलेक्स पर पहुंची और राजस्थान नगरपालिका अधिनियम २००९ की धारा १९४/७ के तहत सीजिंग कार्रवाई की। इसके मेन गेट पर निगम ने ताला लगाकर नोटिस चस्पा कर दिया। यहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच चलती है। सीज होने से बैंकिंग गतिविधियां भी बंद हो गई।
इसके बाद टीम सिंधुनगर में निरंकारी भवन के पास अनिल कुमार पेसवानी के कॉम्पलेक्स को सीज किया। फिर निगम के निशाने पर रहा शास्त्री नगर बड़ला चौराहा के पास अशोक टिक्यानी का काम्पलेक्स। सभी कॉम्पलेक्स को ९० दिन के लिए सील किया गया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नियमों के विरुद्ध निर्माण करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान होमगार्ड का जाब्ता तैनात रहा।
सीज दुकानें खुली तो एफआईआर
नोटिस में परिसरों को ९० दिन की अवधि के लिए सीज करने का आदेश दिया गया है। कॉम्पलेक्स मालिकों को नक्शे के अनुरूप उपयोग करने और अवैध निर्माण अपने स्तर पर हटाने के संबंध में अंडरटेकिंग देनी होगी। तय अवधि में अंडरटेकिंग नहीं देने पर सीज की अवधि बढ़ाई जा सकती है। सीज की गई दुकानों में किसी भी तरह की गतिविधि करने या निगम के ताले से छेड़छाड़ करने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी भी दी गई है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
तीन कर्मचारी चुनाव में नहीं गए, आठ प्रशिक्षण में ही नहीं आए, नोटिस
एक घंटा पहले
बिना टिकिट यात्रियों और अवैध वाहनों पर रोडवेज कसेगा शिकंजा
एक घंटा पहले
मुखिया चुनने के लिए ग्रामीणों में उत्साह, 1 बजे तक 42 प्रतिशत ने वोट डाला
एक घंटा पहले
पंचायत चुनाव में मतदान कर लौट रही बैलगाड़ी को कार ने मारी टक्कर, तीन महिलाएं घायल
2 घंटे पहले
आसमान पर बादलों का पहरा, हवाओं ने कराया सर्दी का अहसास, घरों में बंद हुए कूलर-पंखे
2 घंटे पहले
कमला हत्याकांड: वारदात स्थल पर खोली पुलिस चौकी, साक्ष्य जुटाने 24 घंटे दौड़ रही पुलिस टीम
2 घंटे पहले