केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्रालय के सचिव सुधांशु पंथ ने किए श्रीनाथजी के दर्शन, लिया आशीर्वाद
नाथद्वारा लोकजीवन न्यूज। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव एवं राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव सुधांशु पंथ सोमवार को नाथद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में राजभोग झांकी के दर्शन कर प्रभु श्रीनाथजी का आशीर्वाद लिया। दर्शन के दौरान मंदिर परंपरानुसार चिरंजीवी विशाल बावा ने सुधांशु पंथ का उपरना एवं रजाई ओढ़ाकर स्वागत किया तथा श्रीजी का प्रसाद भेंट किया। इस दौरान पंथ ने विशाल बावा से श्रीनाथजी मंदिर में किए जा रहे विभिन्न नवाचारों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। विशाल बावा ने ठाकुरजी के पंच महोत्सव के सेवा क्रम सहित वैष्णवों की सुविधाओं के लिए मंदिर मंडल द्वारा किए जा रहे नवाचारों एवं विकास कार्यों से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने सुधांशु पंथ को दीपोत्सव के अवसर पर श्रीनाथजी के दर्शन करने के लिए पुन: नाथद्वारा पधारने का आमंत्रण दिया। दर्शन के पश्चात सुधांशु पंथ उदयपुर के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल, उपखंड अधिकारी भागीरथ सिंह, मंदिर मंडल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे, तहसीलदार, सीआई विक्रम सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
और भी राजसमन्द की खबरें
और देखें
कांकरोली में रंजिश के चलते युवक की हत्या, दो युवक पुलिस हिरासत में
3 घंटे पहले
विशाल बावा ने श्रीजी प्रभु की हवेली में किया श्री लाल गोविंद मंडान का शुभारंभ
03 नवम्बर 2026
घूंघट की आड़ में चुन रहे गांव की सरकार, 147 ग्राम पंचायतों में 1028 प्रत्याशी मैदान में
30 अक्टूबर 2026
राजसमंद में 16 जिला परिषद सदस्य और 80 पंचायत में सदस्यों का भाग्य आज होगा ईवीएम कैद
28 अक्टूबर 2026
पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में 5 पंचायत समिति 81 वार्ड 13 जिला परिषद के 428 बुथ पर मतदान जारी
22 अक्टूबर 2026
राजसमंद जिला परिषद के 29 वार्डों की तस्वीर साफ, 89 उम्मीदवार मैदान में
16 अक्टूबर 2026