कांकरोली में रंजिश के चलते युवक की हत्या, दो युवक पुलिस हिरासत में
राजसमंद लोकजीवन न्यूज। जिला मुख्यालय पर कांकरोली थाना क्षेत्र के सुलूस रोड पर देर रात आपसी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना में आमेट थाना क्षेत्र के निवासी सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। वारदात के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में संलिप्त बताए जा रहे दो युवकों पुलिस ने तत्काल हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक सुरेंद्र सिंह आमेट थाना क्षेत्र का निवासी था, जबकि वारदात को अंजाम देने के आरोपी बताए जा रहे दोनों युवक कांकरोली थाना क्षेत्र के सुलूस रोड के निवासी हैं बताए जा रहै है। तीनों अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जुड़े थे होने के साथ आपस में दोस्त भी थे। इनके बीच किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। घटना की सूचना मिलने पर कांकरोली थाना अधिकारी सरोज बैरवा पुलिस पुलिस उपाधीक्षक नेत्रपाल सिंह कितना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद देर रात पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और घटना के कारणों को लेकर जांच शुरू की है। पुलिस ने मृतक के शव को आर.के. अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है तथा हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने दीपावली त्यौहार को देखते हुए कानून व्यवस्था के मध्य नजर शहर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
और भी राजसमन्द की खबरें
और देखें
केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्रालय के सचिव सुधांशु पंथ ने किए श्रीनाथजी के दर्शन, लिया आशीर्वाद
03 नवम्बर 2026
विशाल बावा ने श्रीजी प्रभु की हवेली में किया श्री लाल गोविंद मंडान का शुभारंभ
03 नवम्बर 2026
घूंघट की आड़ में चुन रहे गांव की सरकार, 147 ग्राम पंचायतों में 1028 प्रत्याशी मैदान में
30 अक्टूबर 2026
राजसमंद में 16 जिला परिषद सदस्य और 80 पंचायत में सदस्यों का भाग्य आज होगा ईवीएम कैद
28 अक्टूबर 2026
पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में 5 पंचायत समिति 81 वार्ड 13 जिला परिषद के 428 बुथ पर मतदान जारी
22 अक्टूबर 2026
राजसमंद जिला परिषद के 29 वार्डों की तस्वीर साफ, 89 उम्मीदवार मैदान में
16 अक्टूबर 2026