मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों-जयपुर, भिवाड़ी और अजमेर के किशनगढ़ में शनिवार को नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा।
  • पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
  • केंद्र सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है।
  • कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दीपके तिरंगा रैली में शामिल होने सेंट्रल पार्क जा रहे थे।
अंतरराष्ट्रीय

ईरान की मदद पर ट्रंप की चीन-रूस को चेतावनी

ल

लोकजीवन संवाददाता

13 अक्टूबर 2026, 06:17 PM 2 मिनट में पढ़ें

ईरान की मदद पर ट्रंप की चीन-रूस को चेतावनी

वाश‍िंगटन । अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप ने वामपंथी लोगों की ट‍िप्‍पणियों की आड़ में चीन और रूस को चेतावनी जारी की। वामपंथ‍ियों की ट‍िप्‍पणियों में ईरान की मदद के आरोप में ट्रंप ने चेताया क‍ि अगर चीन और रूस ऐसा कर रहे होते तो हमें पता चल ही जाता, लेक‍िन वो ऐसा नहीं कर सकते क्‍योंकि उनके पास खोने के ल‍िए बहुत कुछ है। ट्रंप ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पोस्‍ट में ल‍िखा, ''मैं कट्टर वामपंथी लोगों और कुछ अति-उत्साही टिप्पणियों को देखकर हैरान हूं, जिनमें कहा जा रहा है कि चीन और रूस 'महान' इस्लामी गणराज्य ईरान की मदद कर रहे हैं।'' उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ''अगर वे मदद कर भी रहे हैं, तो वह बहुत सीमित स्तर पर होगी लेकिन मुझे तो बिल्कुल नहीं लगता कि वे ऐसा कर रहे हैं। उनके पास खोने के लिए बहुत कुछ है। अगर ऐसा कुछ हो रहा होता, तो हमें इसकी जानकारी मिल जाती और बहुत जल्दी मिल जाती।''
ट्रंप कई बार कह चुके हैं क‍ि संघर्ष जल्‍द ही समाप्‍त होने वाला है। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका चाहे तो अभी ईरान में अपनी सैन्य भागीदारी खत्म कर सकता है, अगर पक्की गारंटी मिल जाए कि ईरान भविष्य में कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं करेगा। ट्रंप ने कहा, "हम अभी वहां से निकल सकते हैं लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में उनके पास परमाणु हथियार न हों और हम यह सुनिश्चित करेंगे।"

रव‍िवार को ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका सात महीनों से इस संघर्ष में शामिल है। उन्होंने इसकी तुलना वियतनाम और अफगानिस्तान जैसे पुराने अमेरिकी युद्धों से की। उन्होंने कहा क‍ि अब ईरान में हमें सात महीने हो चुके हैं।
इससे पहले उन्‍होंने कहा क‍ि फिलहाल अमेरिका का इस संघर्ष में पूर्ण नियंत्रण है। होर्मुज स्ट्रेट पर हमारी नौसेना अद्भुत काम कर रही है। उस देश की नौसेना, वायु सेना और उनका रडार सिस्टम पूरी तरह नेस्तनाबूद हो चुके हैं। इतना ही नहीं उनके शीर्ष नेताओं को भी खत्म कर दिया गया है।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी अंतरराष्ट्रीय की खबरें

और देखें