क्वाड की मीटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारतीय पीएम की तारीफ की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की मंगलवार को फिलीपींस में मुलाकात हुई। दोनों नेता क्वाड मीटिंग में शामिल हुए। इसके अलावा मीटिंग में जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी शामिल हुए हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने क्वाड बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की। उन्होंने मोदी को 'सख्त इंसान' बताया।
मोदी ने भी कहा कि दोनों नेताओं के बीच अक्सर बातचीत होती है और उनका फोन हमेशा खुला रहता है। क्वाड बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के साथ ट्रम्प, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज शामिल हुए।
क्वाड देशों के नेताओं के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की मनीला और क्वाड का रिश्ता काफी पुराना और खास है।
उन्होंने बताया कि 2007 में चारों देशों के अधिकारी पहली बार यहीं मिले थे। इसके 10 साल बाद, 2017 में इसी शहर में हमने फिर से बातचीत शुरू की थी। आज एक बार फिर इस ऐतिहासिक शहर में क्वाड की बैठक होना हमारे लिए एक अहम पड़ाव है।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल जनवरी से अब तक हमारे विदेश मंत्री 5 बार मिल चुके हैं। यह हमारी मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और क्वाड के साथ मिलकर काम करने की साझा प्रतिबद्धता को दिखाता है।
और भी अंतरराष्ट्रीय की खबरें
और देखें
सॉफ्टवेयर बग ने अमेरिकी बैंकों का कामकाज रोका
7 घंटे पहले
19 नवंबर को शेनझेन में शी-ट्रंप-पुतिन करेंगे त्रिपक्षीय बैठक
एक दिन पहले
अमेरिका में हवाई यातायात संकट गहराया : रविवार को भी 2,400 से अधिक उड़ानें रद्द और 8,800 लेट
एक दिन पहले
डेमोक्रेटिक नेताओं ने ईरान युद्ध समाप्त करने का बनाया दबाव
12 नवम्बर 2026
डीआर काँगो: इबोला के ख़िलाफ़ नई उम्मीद, परीक्षण में शामिल होंगे दो नए टीके
11 नवम्बर 2026
ईरान ने फ्रांस के आरोप को नकारा, बोला - साइबर हमले से कोई लेना-देना नहीं
11 नवम्बर 2026