
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले नकली खाद कारोबार का जयपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। DST वेस्ट टीम ने बुधवार 2 बजे दौलतपुरा इलाके में एक फैक्ट्री पर छापा मारकर एक हजार से ज्यादा नकली खाद के कट्टे बरामद किए हैं। बरामद खाद के कट्टे अलग-अलग ब्रांड के बताए जा रहे हैं।
एडिशनल DCP वेस्ट राजेश गुप्ता ने बताया कि जयपुर में ही नकली खाद का कच्चा माल तैयार किया जाता था। इसके बाद अलग-अलग ब्रांड के नाम से खाद तैयार कर उसे गुजरात, मध्य प्रदेश और ओडिशा सहित अन्य राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री संचालक सुनील शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री का संचालन दो पार्टनर मिलकर कर रहे थे।
यह कार्रवाई DCP वेस्ट प्रशांत किरण के निर्देश पर की गई। एडिशनल DCP वेस्ट राजेश गुप्ता के सुपरविजन में DST वेस्ट प्रभारी गणेश सैनी और उनकी टीम ने सूचना के आधार पर फैक्ट्री में दबिश दी।
छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में नकली खाद मिली। पुलिस ने एक हजार से अधिक कट्टे जब्त किए हैं। इन पर अलग-अलग कंपनियों और ब्रांड के नाम अंकित बताए जा रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली खाद तैयार करने के लिए किन सामग्री और मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा था।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में नकली खाद की सप्लाई गुजरात, मध्य प्रदेश और ओडिशा तक किए जाने की बात सामने आई है। ऐसे में पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चैन की जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
CET समेत 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तिथियों में बदलाव, पंचायतीरा . . .
2026-09-29 13:13:03
Telegram और Discord के सीक्रेट ग्रुप्स पर राजस्थान पुलिस की डिजिट . . .
2026-09-28 12:51:58
पर्यटन की परिभाषा बदली है, अब लोग फोटो नहीं एक्सपीरियंस चाहते हैं . . .
2026-09-28 12:39:30
जयपुर में खूनी संघर्ष : संपत्ति के लालच में छोटे भाई ने की बड़े भ . . .
2026-09-29 13:15:36
मानसरोवर ब्राह्मण समाज का वार्षिक उत्सव आयोजित . . .
2026-09-28 12:49:18
जवाहर कला केन्द्र के साउथ विंग में जयपुर बुक फेस्टिवल का आयोजन . . .
2026-09-28 12:31:37