पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने डोटासरा के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद अब पार्टी छोड़ने के संकेत दिए
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद अब पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने फिर प्रदेशाध्यक्ष पर निशाना साधा है। विश्वेंद्र ने सोशल मीडिया पोस्ट में पार्टी अध्यक्ष को संबोधित करते हुए लिखा-
मेरा सार्वजनिक जीवन खुली किताब है, बेदाग है। मैंने मेरे दामन पर कभी दाग न तो लगने दिया और न ही लगने दूंगा। ऐसी परिस्थिति में दम घुटने से मरने के बजाय स्वाभिमान की मौत मरना बेहतर है। मेरे पुरखों ने कभी ऐसी चीजों से समझौता नहीं किया, उनका अनुसरण करते हुए मैं भी आपको अलविदा कहने में ही अपनी भलाई समझता हूं। मैं शायद अब आपकी गलत रीति-नीति के साथ कदमताल नहीं कर पाऊंगा।
डोटासरा के खिलाफ बयानबाजी के बाद विश्वेंद्र सिंह पर प्रदेश कांग्रेस ने कार्रवाई करने की सिफारिश की थी। पार्टी कोई फैसला लेती, इससे पहले ही विश्वेंद्र ने खुद कांग्रेस को अलविदा कहने का इशारा कर दिया। हालांकि उन्होंने आधिकारिक रूप से इस्तीफा नहीं दिया है।
मामले में डोटासरा का कहना है- हम सोशल मीडिया के आधार पर कोई फैसला नहीं करते। हम पहले उनका पक्ष सुनेंगे, उनकी तकलीफ क्या है। हम कमेटी बनाकर जांच करवाएंगे और उसके बाद ही कोई फैसला करेंगे।
और भी राजस्थान की खबरें
और देखें
'वसुंधरा राजे ने पकड़े थे सोनिया के पैर’-बेनीवाल कांग्रेस के साथ पूर्व सीएम पर जड़े गंभीर आरोप
एक दिन पहले
सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ से बदल रही है जनसांख्यिकी - भजनलाल शर्मा
एक दिन पहले
एसआईआर में कटे 31 लाख वोट, अब 11.47 लाख नए मतदाता जुड़े; 5.26 करोड़ के पार पहुंची संख्या
एक दिन पहले
जयपुर एयरपोर्ट पर 55 करोड़ से बनेगा नया स्टेट टर्मिनल
12 नवम्बर 2026
हर महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
11 नवम्बर 2026
एसीएस शिखर अग्रवाल ने जयपुर लौट जोइनिंग दी
11 नवम्बर 2026