प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में एनयूजेआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रज्ञानंद चौधरी एवं पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रसन्ना मोहंती बने सदस्य
- प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में 13 पत्रकार-संपादकों की नियुक्ति, सरकार ने जारी की गजट अधिसूचना
- चौधरी एवं मोहंती दूसरी बार बने पीसीआई सदस्य
नई दिल्ली। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 13 नए सदस्यों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (NUJI)के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रज्ञानंद चौधरी (कोलकाता)एवं पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रसन्ना मोहंती (उड़ीसा) समेत 13 संपादक और पत्रकारों को सदस्य बनाया गया है। चौधरी और मोहंती दूसरी बार पीसीआई के सदस्य बने हैं। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया केई राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश थपलियाल,राष्ट्रीय महासचिव राकेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष रामचंद्र कन्नोजिया, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप तिवारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष ललित शर्मा ने पीसीआई में प्रज्ञा नंद चौधरी, प्रसन्ना मोहंती की नियुक्ति पर प्रसन्नता जताते हुए इसे एनयूजेआई यूनियन के लिए गर्व की बात बताई। साथ ही यह भी कहा कि इनकी नियुक्ति से पत्रकारों के हितों और मांगों का उचित समाधान हो सकेगा। पूर्व में भी बतौर सदस्य पत्रकारों पर हमले एवं प्रताड़ना के मामलों में प्रसंज्ञान लेकर पीड़ितों को न्याय दिलाया है। पीसीआई में संपादक श्रेणी में प्रदीप कुमार जैन छत्तीसगढ़, सैयद रजा हुसैन रिजवी उत्तरप्रदेश, अंकुर दत्ता मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश सुश्री अपर्णा शुक्ला कानपुर, राज परमानन्द सिंह दिल्ली, विनोद बाविसी कानपुर एवं पत्रकार श्रेणी में विनोद कोहली चंडीगढ़, गीतार्थ पाठक गुवाहाटी, प्रज्ञानन्द चौधरी कोलकाता, सिंधु प्रामाणिक कोलकाता, सी. के. नायक नई दिल्ली, प्रणव कुमार मोहंती भुवनेश्वर, बिजय काबिकन्नाथम इम्फाल मणिपुर का चयन हुआ है।
और भी राजस्थान की खबरें
और देखें
'वसुंधरा राजे ने पकड़े थे सोनिया के पैर’-बेनीवाल कांग्रेस के साथ पूर्व सीएम पर जड़े गंभीर आरोप
एक दिन पहले
सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ से बदल रही है जनसांख्यिकी - भजनलाल शर्मा
एक दिन पहले
एसआईआर में कटे 31 लाख वोट, अब 11.47 लाख नए मतदाता जुड़े; 5.26 करोड़ के पार पहुंची संख्या
एक दिन पहले
जयपुर एयरपोर्ट पर 55 करोड़ से बनेगा नया स्टेट टर्मिनल
12 नवम्बर 2026
हर महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
11 नवम्बर 2026
एसीएस शिखर अग्रवाल ने जयपुर लौट जोइनिंग दी
11 नवम्बर 2026