वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस की कीमत बढ़ने से राजस्थान में 50 हजार ट्रकों के थम सकते हैं पहिए
वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) की कीमत बढ़ने से ट्रक ऑपरेटर्स नाराज चल रहे हैं। इसी को लेकर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स दिवाली से पहले आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। जयपुर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट कपिल अग्रवाल ने बताया कि विरोध में प्रदेशभर के 50 हजार से ज्यादा ट्रक चक्का जाम कर सकते हैं।
कपिल अग्रवाल ने बताया कि त्योहारी सीजन में एक जगह से दूसरी जगह माल की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे समय में VLTD डिवाइस की कीमतें बढ़ाने से ट्रक ऑपरेटर्स पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कई ट्रकों की डिवाइस की वैलिडिटी खत्म होने के कारण वे रास्ते में ही खड़े हैं।
ऑपरेटर्स का कहना है कि जब दूसरे राज्यों में यही डिवाइस 5 से 6 हजार रुपए में मिल रही है, तो राजस्थान में इसके लिए 15 हजार रुपए तक क्यों वसूले जा रहे हैं।
जयपुर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन, विश्वकर्मा ट्रांसपोर्टर यूनियन और परचून ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों की जयपुर में हुई बैठक में VLTD डिवाइस की कीमतों में बढ़ोतरी, ई-कटौती समेत ट्रांसपोर्ट से जुड़े दूसरे मुद्दों पर चर्चा हुई।
पदाधिकारियों ने बताया कि परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
ट्रांसपोर्टर्स का कहना है कि VLTD डिवाइस की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी से पहले से आर्थिक दबाव झेल रहे ऑपरेटर्स की परेशानी बढ़ेगी। इसका असर माल ढुलाई की दरों पर भी पड़ सकता है, जिससे अंततः आम लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
और भी राजस्थान की खबरें
और देखें
भजनलाल सरकार का बहनों को दीपावली से पहले बड़ा आर्थिक तोहफा
16 घंटे पहले
नीमराणा के औद्योगिक विकास में सरकार और उद्योग जगत की साझेदारी महत्वपूर्ण : राज्यपाल बागडे
एक दिन पहले
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सड़क निर्माण में अहम उपलब्धि, प्रदेश में बेहतर रोड कनेक्टिविटी से विकास को मिली नई रफ्तार
एक दिन पहले
भाजपा में साधारण कार्यकर्ता भी बड़े से बड़े पद तक पहुंच सकता है- भजनलाल शर्मा
एक दिन पहले
भीलवाड़ा में सनसनीखेज मामला: गांव में 50-60 लोगों के घायल होने की झूठी सूचना पर दौड़ीं आधा दर्जन एम्बुलेंस, आरोपी गिरफ्तार
26 अक्टूबर 2026
अजमेर-डिस्कॉम के 14जिलों में किसानों को मिलेगी दिन में बिजली
26 अक्टूबर 2026