डीएचएल एक्सप्रेस ने घरेलू व अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट पर दी 60 प्रतिशत तक छूट
- दिवाली पर अपनों को उपहार भेजना हुआ आसान - 14 नवंबर तक मान्य रहेगा फेस्टिव ऑफर
जयपुर लोकजीवन न्यूज। दीपोत्सव के अवसर पर दूर-दराज रहने वाले परिजनों और स्नेहीजनों तक मिठाइयां, उपहार और शुभकामनाएं पहुंचाना अब और अधिक किफायती व सुगम हो गया है। वैश्विक एक्सप्रेस सेवा प्रदाता कंपनी डीएचएल एक्सप्रेस ने त्योहारी सीजन को देखते हुए देशव्यापी विशेष ऑफर की घोषणा की है। इसके तहत ग्राहकों को घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के शिपमेंट्स पर 60 प्रतिशत तक की भारी छूट दी जा रही है। यह सीमित अवधि का फेस्टिव ऑफर 14 नवंबर तक लागू रहेगा।
प्रोमो कोड से मिलेगी छूट
कंपनी के अनुसार ग्राहक इस रियायत का लाभ उठाने के लिए डीएचएल की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं या नजदीकी डीएचएल सर्विस पॉइंट पर जाकर प्रोमो कोड का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा पर्यावरण के प्रति जागरूक ग्राहकों के लिए कंपनी ने ‘डीएचएल गोग्रीन प्लस’ सेवा का विकल्प भी दिया है। इस सेवा में सतत विमानन ईंधन (एसएएफ) और ‘बुक एंड क्लेम’ तकनीक के जरिए शिपमेंट से होने वाले ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को प्रभावी रूप से घटाया जाता है।
220 से अधिक देशों में सीधा नेटवर्क
डीएचएल एक्सप्रेस इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) संदीप जुनेजा ने बताया कि दिवाली दूर बैठे प्रियजनों के साथ खुशियां बांटने का पर्व है। कंपनी का उद्देश्य उपहारों को दुनिया के किसी भी कोने में समय पर पहुंचाकर रिश्तों की मिठास को बढ़ाना है। डीएचएल का नेटवर्क दुनिया के 220 से अधिक देशों व क्षेत्रों में फैला है, जहां एंड-टू-एंड रियल-टाइम ट्रैकिंग तथा नियमित एसएमएस व ईमेल अपडेट के जरिए सुरक्षित और पारदर्शी डिलीवरी सुनिश्चित की जाती है। ग्राहक टोल-फ्री नंबर 1800 30 543 या मायडीएचएल+ के जरिए भी बुकिंग कर सकते हैं।
और भी राजस्थान की खबरें
और देखें
एसीएस शिखर अग्रवाल के बाद अब पत्नी पर गिरी गाज, आईपीएस प्रशाखा भी एपीओ
एक घंटा पहले
ट्रांसपोर्टर्स के लिए राहत: मिशलिन ने लॉन्च किया एक्स मल्टी एनर्जी जेड 2 टायर
2 घंटे पहले
चक्रवात 'अर्नब' का असर : राजस्थान के 28 जिलों में बारिश, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
एक दिन पहले
बीजेपी आज से कांग्रेस के खिलाफ शुरू करेगी आंदोलन
एक दिन पहले
अधिकारी जनसेवा के उत्तरदायित्व को पूर्ण जिम्मेदारी से निभाएं -भजनलाल शर्मा
एक दिन पहले
मुख्यमंत्री की पहल पर दिवाली से पहले किसानों के खातों में आए 345 करोड़ रुपये
एक दिन पहले