कमला देवी हत्याकांड: 40 दोस्तों की पार्टी में बकरे का था मांस, लकडिय़ों की टाल के संचालक से भी पूछताछ
- तीसरे आरोपी को न्यायालय ने भेजा जेल - मुख्य सहित दो आरोपी 3 तक रिमांड पर
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। शहर मेंं 72 वर्षीय कमला देवी कांकरिया की हत्या के बाद 40 दोस्तों की मटन पार्टी में काम में लिया गया मांस बकरे का था और बाजार से खरीदा गया। शहर में फैली अफवाहों और तरह-तरह की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए पुलिस ने इसे स्पष्ट किया हैै। दूसरी और शनिवार को पुलिस रवि और हीरा को लेकर सुभाषनगर में एक लकड़ी की टाल पर पहुंची जहां टाल संचालक से भी लकडिय़ों की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ की गई। इससे पूर्व शुक्रवार को पुलिस ने तीसरे आरोपी आर्यन उर्फ चूचा (19) को दो दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने पर अदालत में पेश किया जहां से चूचा को कोर्ट ने जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी रवि तापडिय़ा और हीरा सिंधी 3 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर हैं। उधर इस मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी कालू तापडिय़ा अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। गौरतलब है कि मुख्य आरोपी रवि तापडिय़ा (43) ने 12 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे कमला देवी को आरके कॉलोनी स्थित मकान पर बुलाया था। वहां उसने महिला पर मकान और दुकान अपने नाम करने का दबाव बनाया, लेकिन कमला देवी के इनकार करने पर रवि ने तकिए से मुंह दबाकर उनकी हत्या कर दी और उनके आभूषण भी उतार लिए। इस वारदात के दौरान हीरा सिंधी भी वहां मौजूद था। हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को मकान की छत पर ही जला दिया। इसके बाद मुख्य आरोपी रवि तापडिय़ा ने उसी स्थान पर करीब 40 दोस्तों के साथ मीट पार्टी का आयोजन किया। पुलिस इस बहुचर्चित मामले के हर एक पहलू और सुराग को खंगाल रही है, तथा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद और भी बड़े खुलासे होने की पूरी संभावना है। उधर कमलादेवी की बहू रवीना ने पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
कोठारी नदी भदाली खेड़ा पुलिया पर ब्लेक स्पॉट सुधारें, रामस्नेही अस्पताल के सामने अवैध कट बंद करें
55 मिनट पहले
दीपोत्सव की तैयारियां :सजने लगे बाजार, दुकानों पर बिखरी सतरंगी छटा, खरीदारी ने पकड़ा जोर
2 घंटे पहले
कोल्ड स्टोरेज पर छापा, 15 क्विंटल धनिया और लाल मिर्च सीज
19 घंटे पहले
तीन कर्मचारी चुनाव में नहीं गए, आठ प्रशिक्षण में ही नहीं आए, नोटिस
एक दिन पहले
बिना टिकिट यात्रियों और अवैध वाहनों पर रोडवेज कसेगा शिकंजा
एक दिन पहले
अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, अल सुबह तीन कॉम्पलेक्स सीज
एक दिन पहले