ट्रांसपोर्टर्स के लिए राहत: मिशलिन ने लॉन्च किया एक्स मल्टी एनर्जी जेड 2 टायर
- ईंधन खपत घटेगी और बढ़ेगा मुनाफा - 1 नवंबर से देशभर में मिलेगा टायर
जयपुर लोकजीवन न्यूज। ट्रक एवं बस संचालन से जुड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के लिए ईंधन और टायरों का खर्च सीधे उनके मुनाफे और संचालन लागत को प्रभावित करता है। ऐसे में कम ईंधन खपत, बेहतर सुरक्षा और लंबी उम्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रमुख टायर निर्माता कंपनी मिशलिन ने अपना नया एक्स मल्टी एनर्जी जेड2 टायर भारतीय बाजार में उतारा है। चेन्नई स्थित संयंत्र में निर्मित यह नया टायर 1 नवंबर से देशभर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
भारतीय सडक़ों के अनुरूप डिजाइन
मिशलिन इंडिया के प्रबंध निदेशक शांतनु देशपांडे ने बताया कि कंपनी ने भारतीय सडक़ों की जमीनी परिस्थितियों और भारी यातायात को गहनता से परखने के बाद इस टायर को विकसित किया है। इसका मुख्य उद्देश्य फ्लीट ऑपरेटरों को ईंधन बचाने, परिचालन खर्च घटाने और प्रति किलोमीटर बेहतर कमाई करने में मदद पहुंचाना है। कंपनी के तकनीकी परीक्षणों के अनुसार 295/80 22.5 साइज का टायर बाजार के प्रमुख प्रतिस्पर्धियों की तुलना में 6 प्रतिशत तक तथा 295/90 20 साइज का टायर 13 प्रतिशत तक ईंधन की बचत करता है। इससे ट्रांसपोर्टरों के कुल मुनाफे में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभव है।
25 प्रतिशत अधिक चलेगी उम्र, गीली सडक़ों पर मजबूत पकड़
यह नया टायर अन्य प्रमुख ब्रांडों के मुकाबले 25 प्रतिशत तक अधिक माइलेज (उम्र) देता है। इसमें प्रयुक्त ड्यूराकोर तकनीक टायर को आंतरिक मजबूती देती है, जिससे बार-बार बदलने और रखरखाव का झंझट घटता है। इसका सडक़ संपर्क क्षेत्र (कॉन्टैक्ट एरिया) भी 5 प्रतिशत बढ़ाया गया है, जिससे सूखी व गीली दोनों तरह की सडक़ों पर वाहनों की ब्रेकिंग और ग्रिप मजबूत रहती है। पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए इसमें 30 प्रतिशत पुनर्चक्रण योग्य (रीसाइकल्ड) सामग्री का उपयोग हुआ है। यह टायर कंपनी के टायर्स एंड सर्विस स्टोर्स और 300 से अधिक अधिकृत डीलरों के पास उपलब्ध रहेगा।
और भी राजस्थान की खबरें
और देखें
एसीएस शिखर अग्रवाल के बाद अब पत्नी पर गिरी गाज, आईपीएस प्रशाखा भी एपीओ
एक घंटा पहले
डीएचएल एक्सप्रेस ने घरेलू व अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट पर दी 60 प्रतिशत तक छूट
2 घंटे पहले
चक्रवात 'अर्नब' का असर : राजस्थान के 28 जिलों में बारिश, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
एक दिन पहले
बीजेपी आज से कांग्रेस के खिलाफ शुरू करेगी आंदोलन
एक दिन पहले
अधिकारी जनसेवा के उत्तरदायित्व को पूर्ण जिम्मेदारी से निभाएं -भजनलाल शर्मा
एक दिन पहले
मुख्यमंत्री की पहल पर दिवाली से पहले किसानों के खातों में आए 345 करोड़ रुपये
एक दिन पहले