मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • दीपावली पर 3 से 11 नवंबर तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी
  • जयपुर में नकली घी पैक करने वाली फैक्ट्री सीज:अलग-अलग ब्रांड का 35 हजार किलो घी का स्टॉक जब्त
  • नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत , न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल ।
  • चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश से आगे बढ़कर तेलंगाना की ओर चला गया है। हालांकि, इसका एक हिस्सा अब भी आंध्र के तट से गुजर रहा है।
राजस्थान

अभिषेक चौधरी बने राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, अनिल चोपड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त

ल

लोकजीवन संवाददाता

06 नवम्बर 2026, 10:43 AM 2 मिनट में पढ़ें

अभिषेक चौधरी बने राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, अनिल चोपड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त

जयपुर, राजस्थान युवा कांग्रेस को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल गया है। प्रदेशाध्यक्ष पद के चुनाव में सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाले अभिषेक चौधरी को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे अनिल चोपड़ा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और तीसरे स्थान पर रहे राजकुमार परसवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इस बार संगठन में किसी को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं दी गई है।
खास बात यह है कि इस बार प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। चुनाव में मिले वोटों के आधार पर ही नियुक्तियां कर दी गईं। इससे पहले युवा कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए चयन से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी उम्मीदवारों का वन-टू-वन साक्षात्कार लेते थे। इस प्रक्रिया में राहुल गांधी और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा सहित अन्य नेता शामिल होते रहे हैं।
अभिषेक और अनिल के बीच 69 हजार से ज्यादा वोटों का अंतर
युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम चार अक्टूबर को घोषित किए गए थे। इसमें अभिषेक चौधरी छह लाख 15 हजार 57 वोट हासिल कर पहले स्थान पर रहे थे। जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अनिल चोपड़ा पांच लाख 45 हजार 638 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। दोनों के बीच 69 हजार 419 वोटों का अंतर था। तीसरे स्थान पर रहे राजकुमार परसवाल को एक लाख 95 हजार 30 वोट मिले थे। अभिषेक चौधरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के समर्थित उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था। चुनाव परिणाम आने के बाद अब उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
गहलोत और डोटासरा ने दी बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर अभिषेक चौधरी, अनिल चोपड़ा और राजकुमार परसवाल को नई जिम्मेदारियां मिलने पर बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि तीनों युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा देंगे और युवाओं के बीच कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने का काम करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी अभिषेक चौधरी को प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

 

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राजस्थान की खबरें

और देखें