मुख्य सामग्री पर जाएं

बुधवार, 25 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार रात 5 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी।
  • भारत-चीन समेत 16 देशों पर टैरिफ बढ़ा सकता है अमेरिका
राजस्थान

राजस्थान में शीतलहर से सर्दी बढ़ी, पारा 2-डिग्री तक गिरा

ल

लोकजीवन संवाददाता

25 नवम्बर 2026, 12:04 PM 1 मिनट में पढ़ें

राजस्थान में शीतलहर से सर्दी बढ़ी, पारा 2-डिग्री तक गिरा

राजस्थान में उत्तरी हवा तेज होने से रात में सर्दी बढ़ गई है। मंगलवार को अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, टोंक, पिलानी सीकर समेत कई शहरों में पारा 1 से 2 डिग्री तक गिर गया।

सर्द हवा बढ़ने से उत्तर-पूर्वी जिलों में सुबह-शाम हल्की शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। सर्द हवा का सबसे ज्यादा असर नागौर, सीकर, अलवर, अजमेर के एरिया में रहा।

सर्दी का असर अभी रेगिस्तानी जिलों में कम है। मंगलवार को बाड़मेर में दिन का तापमान फिर से 31 डिग्री को पार कर गया। वहीं, शेखावाटी के जिलों में सर्दी बढ़ गई है। सीकर का फतेहपुर रात में सबसे ठंडा एरिया रहा।

मौसम विभाग ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने और इसी तरह की सर्दी रहने का अनुमान जताया है।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राजस्थान की खबरें

और देखें