मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • रोहित फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान:हार्दिक की जगह लेंगे
  • जयपुर में 16 पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बने
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण को जल्द लागू करने से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी
बड़ी खबर

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण को जल्द लागू करने से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी

ल

लोकजीवन संवाददाता

27 नवम्बर 2026, 05:21 PM 2 मिनट में पढ़ें

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण को जल्द लागू करने से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी

संसद का विशेष सत्र शुरू होने से पहले ही देश की राजनीति में महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण को जल्द लागू करने से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। सरकार की योजना लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों में 50 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे लगभग 816 सीटों तक पहुंचाने की है। खास बात यह है कि प्रस्तावित व्यवस्था में सभी राज्यों की सीटों में समान अनुपात से वृद्धि कर 2051 तक उनके बीच मौजूदा आनुपातिक हिस्सेदारी बनाए रखने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की राह आसान बनाने की तैयारी है। 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में इन विधेयकों को पेश किए जाने की संभावना है।

हम आपको बता दें कि अप्रैल में संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा में मिली हार के बाद मोदी सरकार इस बार बदले हुए राजनीतिक समीकरणों और नए प्रस्तावों के साथ मैदान में उतर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण को अपनी सरकार की प्रतिबद्धता बताया है, तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बहुमत का ऐसा अंकगणित तैयार करने की कोशिश की है, जिसमें एनडीए के सहयोगियों के साथ विपक्षी खेमे के कुछ दलों और असंतुष्ट सांसदों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो सकती है।

हम आपको बता दें कि इस बार सरकार की रणनीति केवल अपने सांसदों के भरोसे विधेयक पारित कराने की नहीं, बल्कि विपक्ष के भीतर मौजूद राजनीतिक मतभेदों को भी अपने पक्ष में इस्तेमाल करने की है। लोकसभा में एनडीए की अनुमानित ताकत करीब 320 सांसदों की है, जबकि मौजूदा सदन की संख्या और मतदान में भाग लेने वाले सदस्यों के आधार पर संविधान संशोधन के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत लगभग 360 वोट तक पहुंच सकती है। यानी सरकार को अपने मौजूदा कुनबे से बाहर करीब 40 अतिरिक्त सांसदों का समर्थन जुटाना होगा।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी बड़ी खबर की खबरें

और देखें