विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प को साकार करने में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की अहम भूमिका - मुख्य सचिव
जयपुर,। ग्रामीण राजस्थान के विकास को नई गति देने तथा राज्य की प्राथमिकता क्षेत्र ऋण क्षमता का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), राजस्थान क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा शुक्रवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में राज्य ग्रामीण विकास कॉन्क्लेव 2026-27 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने ग्रामीण विकास को विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए वित्तीय समावेशन, ऋण प्रवाह, महिला सशक्तीकरण एवं विभिन्न संस्थाओं के समन्वित प्रयासों पर जोर दिया।
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अपने संबोधन में सिंचाई, कृषि प्रसंस्करण, जलागम विकास, ग्रामीण अवसंरचना एवं आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में नाबार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल सुरक्षा, जलवायु अनुकूलन, ग्रामीण संपर्क, नवीकरणीय ऊर्जा एवं कृषि अवसंरचना ग्रामीण समृद्धि के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने पीएम-कुसुम योजना, यमुना जल समझौते, संशोधित पार्वती-कालिसिंध-चम्बल लिंक परियोजना तथा जलागम विकास कार्यक्रमों को राज्य के विकास के महत्वपूर्ण संसाधन बताते हुए इनके प्रभावी उपयोग पर बल दिया।
मुख्य सचिव ने राज्य में ऋण प्रवाह (Credit Flow) को बढ़ावा देने तथा उपलब्ध वित्तीय एवं संस्थागत इकोसिस्टम का प्रभावी उपयोग करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने राजीविका की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उन्हें स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संगठित करने तथा ऋण सुविधाओं से जोड़ने में राजीविका की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने महिलाओं की ऋण तक पहुंच बढ़ाने तथा उन्हें विभिन्न आर्थिक गतिविधियों एवं उद्यमिता से जोड़ने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
उन्होंने प्रतिभागियों से आर्थिक रूप से व्यावहारिक एवं सफल परियोजनाओं की पहचान कर उन्हें अन्य जिलों में भी अपनाने का आह्वान किया। मुख्य सचिव ने कहा कि नाबार्ड, एसएलबीसी, भारतीय रिजर्व बैंक, बैंकों, सरकारी विभागों एवं ग्रामीण हितधारकों के संयुक्त प्रयासों से ही आर्थिक रूप से सशक्त ग्रामीण परिवारों का निर्माण तथा विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति संभव होगी।
नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. आर. रविबाबू ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि नाबार्ड द्वारा वर्ष 2027-28 के लिए राजस्थान की प्राथमिकता क्षेत्र ऋण क्षमता का आकलन 5.76 लाख करोड़ रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य राज्य की इस विशाल ऋण क्षमता को ठोस विकासात्मक गतिविधियों में परिवर्तित करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना एवं व्यावहारिक अनुशंसाएं तैयार करना है।
भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक श्री रंजीव शंकर ने कहा कि ऋण नियोजन में ऋण लेने वालों की क्षमता, बाजार से जुड़ाव तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था की ऋण अवशोषण क्षमता को ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने प्राथमिकता क्षेत्र ऋण (PSL) के लक्ष्यों एवं वित्तीय समावेशन के उद्देश्यों की प्राप्ति पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मंच सरकार की विकास प्राथमिकताओं एवं वित्तीय संस्थानों की ऋण वितरण क्षमता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक हैं।
और भी राजस्थान की खबरें
और देखें
राजस्थान में शीतलहर से सर्दी बढ़ी, पारा 2-डिग्री तक गिरा
25 नवम्बर 2026
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने हाउसिंग और माइक्रो मॉर्टगेज में 12,000 करोड़ रुपए का आँकड़ा पार किया
23 नवम्बर 2026
1.62 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगा पौष्टिक भोजन
23 नवम्बर 2026
प्रवासी राजस्थानी दिवस के आयोजनों की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक
23 नवम्बर 2026
राजस्थान में चुनाव प्रबंधन की सराहना, मतदान प्रतिशत में भी बढ़ोतरी
23 नवम्बर 2026
प्रदेश में डेयरी चुनावों का बदलेगा गणित, 1800 लीटर से कम दूध देने वाली समितियों का वोटिंग अधिकार होगा खत्म
23 नवम्बर 2026