लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी
लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई। लोकसभा में अभी 543 सीटें हैं। 50% बढ़ोतरी के बाद ये 815 हो जाएंगी। यानी 272 सीटें बढ़ेंगी। बढ़ाई गई सभी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा सकती हैं। कुल सीटों की यह संख्या अगले 25 साल तक नहीं बदलेगी।
सरकार इसे 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में पास कराना चाहती है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से बिल पर बहस में हिस्सा लेने की अपील की है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार बिल पास कराने के लिए धोखे से बहुमत जुटा रही है।
16 अप्रैल को संसद में जो बिल पास नहीं हो सका था। उसमें जनसंख्या आधारित परिसीमन के जरिए सीटों की संख्या बढ़ाने की योजना थी, जिससे राज्यों के बीच प्रतिनिधित्व का अनुपात बदलने की आशंका थी।
अब नए बिल में सभी राज्यों की मौजूदा सीटों में 50% बढ़ोतरी और 2051 तक राज्यों के बीच मौजूदा सीट अनुपात बनाए रखने की योजना है। यानी नए प्रस्ताव का मुख्य बदलाव यह है कि लोकसभा में सीटें तो बढ़ेंगी, लेकिन किसी राज्य की दूसरे राज्य के मुकाबले मौजूदा आनुपातिक हिस्सेदारी कम नहीं होगी।
और भी बड़ी खबर की खबरें
और देखें
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण को जल्द लागू करने से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी
4 घंटे पहले
युवा समझें सत्ता की लालची और संविधान-विरोधी सोच वाली सरकार किस स्तर तक जा सकती है': पीएम मोदी
एक दिन पहले
एशिया के सबसे प्रभावी नेताओं में पीएम मोदी दूसरे नंबर पर
23 नवम्बर 2026
भारतीय कंपनियों से पीएम मोदी की अपील, कर्मचारियों की संख्या और वेतन में करें बढ़ोतरी
19 नवम्बर 2026
जयपुर के राजमहल पैलेस पर पूर्व राजपरिवार का मालिकाना हक बरकरार
19 नवम्बर 2026
पीएम मोदी ने मनीला में थाईलैंड के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर बनी सहमति
17 नवम्बर 2026