मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • रोहित फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान:हार्दिक की जगह लेंगे
  • जयपुर में 16 पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बने
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण को जल्द लागू करने से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी
खेल

रोहित फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान:हार्दिक की जगह लेंगे

ल

लोकजीवन संवाददाता

27 नवम्बर 2026, 05:59 PM 2 मिनट में पढ़ें

रोहित फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान:हार्दिक की जगह लेंगे

रोहित शर्मा को फिर से मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। रोहित IPL 2027 में टीम की कमान संभालेंगे। वे हार्दिक पंड्या की जगह लेंगे।

रोहित 11 सीजन तक मुंबई की कप्तानी कर चुके हैं। उनकी लीडरशिप में टीम ने 5 IPL ट्रॉफी जीती। इसके अलावा 2013 में चैंपियंस लीग टी-20 का खिताब भी अपने नाम किया था।

2024 से पहले उनकी जगह हार्दिक को कप्तान बनाया गया, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अब वापस रोहित को कमान सौंपी गई है।

रोहित के न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले फ्रेंचाइजी ने उनसे बातचीत कर कप्तान बनने को कहा। इस पर रोहित ने तिलक वर्मा को कप्तान बनाने को सुझाव दिया था। हालांकि टीम के बार-बार रिक्वेस्ट पर रोहित इस डिसिजन पर राजी हो गए।

रोहित शर्मा को IPL 2013 के बीच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिली थी। उस सीजन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग टीम की कमान संभाल रहे थे। शुरुआती 6 मैचों में मुंबई को 3 जीत मिली थीं। पोंटिंग का बल्ला भी नहीं चल रहा था। ऐसे में उन्होंने खुद को प्लेइंग-11 से बाहर रखने का फैसला किया और कप्तानी छोड़ दी।

उस समय मुंबई की टीम में सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी थे, जो पहले कप्तानी कर चुके थे। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए 26 साल के रोहित शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी।

रोहित ने 24 अप्रैल 2013 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहली बार मुंबई की कप्तानी की। टीम ने उसी सीजन IPL का खिताब जीत लिया। यह मुंबई इंडियंस का पहला IPL खिताब था।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी खेल की खबरें

और देखें