सोना ₹1.30 लाख के नीचे, आज ₹1,179 सस्ता हुआ:7 दिन में दाम ₹12 हजार गिरे
देवउठनी ग्यारस से एक दिन पहले आज यानी 19 नवंबर को सोना-चांदी सस्ता हो गया है। IBJA यानी इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,179 रुपए गिरकर 1.30 लाख रुपए से नीचे आ गया है। एक किलो चांदी 2,158 रुपए घटकर 1.62 लाख रुपए पर आ गई है।
सोना लगातार 7 कारोबारी दिन में करीब 12 हजार और चांदी करीब 24 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है। 10 नवंबर को सोना 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.86 लाख रुपए किलो थी। 11 दिसंबर 2025 के बाद सोना 1.30 लाख से नीचे आया है।
सोना-चांदी की कीमत में गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होने और बड़े निवेशकों के ऊंचे दामों पर बिकवाली करने से हो रही है।
इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.80 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 2.18 लाख रुपए यानी करीब 130% सस्ती हो गई है।
वहीं, 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.33 लाख रुपए था, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 46 हजार रुपए यानी करीब 35% सस्ता हो चुका है।
और भी कारोबार की खबरें
और देखें
लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल और आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने आईआरडीएआई के मार्गदर्शन में जयपुर में लगाया शिकायत निवारण शिविर
16 नवम्बर 2026
एडवेंचर बाइक: रॉयल एनफील्ड, हीरो और बजाज की 5 नई बाइक्स जल्द होंगी पेश
16 नवम्बर 2026
सम इंश्योर्ड और सम एश्योर्ड में क्या अंतर है?
13 नवम्बर 2026
अडाणी ने 4 उत्तराधिकारी चुने, इनमें 2 बेटे, 2 भतीजे
11 नवम्बर 2026
शेयर बाजार में सेंसेक्स आज 1300 अंक चढ़कर 82,400 के पार पहुंचा
11 नवम्बर 2026
ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया 'अपनी उपलब्धि'
03 नवम्बर 2026