मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • रोहित फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान:हार्दिक की जगह लेंगे
  • जयपुर में 16 पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बने
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण को जल्द लागू करने से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी
मनोरंजन

टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी शादी के 13 साल बाद एक बार फिर लेने जा रहे सात फेरे

ल

लोकजीवन संवाददाता

27 नवम्बर 2026, 05:31 PM 1 मिनट में पढ़ें

टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी शादी के 13 साल बाद एक बार फिर  लेने जा रहे सात फेरे

टीवी के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। इन दिनों अर्जुन और नेहा साथ में रियलिटी शो 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं। अब शादी के 13 साल बाद दोनों दोबारा सात फेरे लेने की तैयारी कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस बात का ऐलान खुद कपल ने सोशल मीडिया पर किया है।

अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी अपने शो के सेट पर एक बार फिर शादी करने वाले हैं। हाल ही में दोनों अपनी शादी का कार्ड लेकर गुरुद्वारे पहुंचे। वहां उन्होंने माथा टेका और अपने खास दिन के लिए आशीर्वाद लिया। कपल के शादी के कार्ड के मुताबिक, दोनों 12 दिसंबर को दोबारा शादी करेंगे। कार्ड पर 'समूह विवाह' लिखा हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस खास मौके पर अर्जुन और नेहा के अलावा दूसरे कपल भी शादी करते नजर आ सकते हैं।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी मनोरंजन की खबरें

और देखें