हरणी में 2 हजार 520 किलो केरी का अचार सीज, केक सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए नमूने
- मिठाई, तेल, मसाले, घी एवं अन्य खाद्य पदार्थों की भी जांच जारी - रिपोर्ट के आधार पर होगी नियमानुसार करेंगे अग्रिम कार्रवाई
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण एवं जांच अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम म खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हरणी गांव स्थित राजश्री गृह उद्योग का निरीक्षण कर लगभग 2520 किलोग्राम केरी का अचार सीज किया। अचार का नमूना लेकर प्रतिष्ठान संचालक को आवश्यक सुधार के लिए नोटिस भी जारी किया गया। वहीं, जोधड़ास चौराहा स्थित कैक एंड फैक्ट्री से चॉकलेट ट्रफल केक का नमूना लेकर प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस दिया गया। सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर भी सघन निरीक्षण कार्रवाई की गई। इस दौरान चित्तौड़ रोड स्थित श्री सांवरिया तेल घानी से सरसों के तेल, मिर्च पाउडर एवं धनिया पाउडर, वार्ड नंबर 9 स्थित बांकियारानी मिष्ठान भंडार से रसगुल्ले, वार्ड नंबर 18 स्थित लक्ष्मी किराना स्टोर से घी तथा बापू बाजार स्थित महालक्ष्मी मिष्ठान भंडार से मलाई बर्फी का नमूना लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने एवं आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए निर्देश एवं सुधार नोटिस जारी किए गए। निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लिए गए खाद्य नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, अजमेर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज कुमार मीणा, कुलदीप चौधरी एवं संजय वर्मा उपस्थित रहे। जिले में कहीं भी खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना मिलने पर आमजन जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01482-232643 पर सूचना दे सकते हैं।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: दो कोल्ड स्टोरेज पर छापा, 1 हजार किलो गुड़ और 500 किलो लाल मिर्च कराई नष्ट
7 घंटे पहले
फर्जी मतदान और मतगणना में धांधली को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन
10 घंटे पहले
नागदी बांध मोड़ पर हादसों के बाद भी सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति!
10 घंटे पहले
टूटी दीवारें और पसरा कचरा फिर भी सिंचाई विभाग कर रहा मेजा बांध का पानी नहर में छोडऩे की तैयारी
12 घंटे पहले
चाइनीज लाइटों के दौर में कुम्हारों का संघर्ष, बना रहे मिट्टी के दीये
12 घंटे पहले
एमजीएच के पालने में आया नवजात, सांसों से जूझ रहा मासूम, बाल कल्याण समिति ने दिया ‘सोम’ नाम
12 घंटे पहले