खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: दो कोल्ड स्टोरेज पर छापा, 1 हजार किलो गुड़ और 500 किलो लाल मिर्च कराई नष्ट
- त्योहारों के मद्देनजर चल रहा सघन जांच अभियान - नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज दीपावली के त्योहार पर शहरवासियों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चित्तौड़ रोड स्थित दो प्रमुख कोल्ड स्टोरेज पर अचानक छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में अखाद्य व संदिग्ध सामग्री पाए जाने पर मौके पर ही 1 हजार किलो गुड़ और 500 किलो साबुत लाल मिर्च नष्ट करवाई गई। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि टीम ने स्वरूपगंज, चित्तौड़ रोड स्थित संगम कोल्ड स्टोरेज का औचक निरीक्षण किया। यहां गुणवत्ताहीन पाए जाने पर 1 हजार किलोग्राम गुड़ को तुरंत नष्ट करवाया गया। साथ ही धनिया साबुत, चना व गुड़ के नमूने लिए गए। इसके बाद टीम ने शिव सुदर्शन कोल्ड स्टोरेज पर छापा मारकर 500 किलोग्राम साबुत लाल मिर्च नष्ट कराई और किशमिश का सैंपल लिया। कार्रवाई टीम में डॉ. दिलराज मीणा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार रेगर, साक्षी जैन, विजय मेहता एवं शाहरुख हुसैन शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि सभी एकत्रित नमूनों को जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा गया है, जहां से रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
फर्जी मतदान और मतगणना में धांधली को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन
10 घंटे पहले
नागदी बांध मोड़ पर हादसों के बाद भी सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति!
10 घंटे पहले
टूटी दीवारें और पसरा कचरा फिर भी सिंचाई विभाग कर रहा मेजा बांध का पानी नहर में छोडऩे की तैयारी
12 घंटे पहले
चाइनीज लाइटों के दौर में कुम्हारों का संघर्ष, बना रहे मिट्टी के दीये
12 घंटे पहले
एमजीएच के पालने में आया नवजात, सांसों से जूझ रहा मासूम, बाल कल्याण समिति ने दिया ‘सोम’ नाम
12 घंटे पहले
हरणी में 2 हजार 520 किलो केरी का अचार सीज, केक सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए नमूने
12 घंटे पहले