अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक बिजनेस जेट क्रैश, सभी 9 लोगों की मौत
अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक बिजनेस जेट क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई। AFP के मुताबिक, विमान टेक्सास से बहामास जा रहा था।
हादसे से कुछ देर पहले पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को कहा, ‘विमान तेजी से नीचे गिर रहा है, हम जमीन से टकराने वाले है। अब वक्त नहीं बचा।’
इसके कुछ ही देर बाद विमान सड़क के पास जमीन से टकरा गया। टक्कर होते ही जोरदार धमाका हुआ जमीन पर बड़ा गड्ढा बन गया और आसपास के इलाके में आग फैल गई।
हादसे की जगह राष्ट्रपति ट्रम्प के मार-ए-लागो आवास से करीब 14 किलोमीटर दूर है।
और भी अंतरराष्ट्रीय की खबरें
और देखें
भूटान की हिमनद झील के फटने से बंगाल-असम में बाढ़ की चेतावनी, प्रशासन सतर्क
30 अक्टूबर 2026
शी के साथ परमाणु मुद्दों पर बैठक 'शायद सबसे महत्वपूर्ण' होगी: ट्रंप
29 अक्टूबर 2026
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
28 अक्टूबर 2026
इजरायल में संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग आज, नेतन्याहू का मुकाबला पूर्व सेना प्रमुख आइजनकोट से
27 अक्टूबर 2026
रूस-यूक्रेन की सहमति से ओलेश्की में सीज फायर, मानवीय मिशन चालू
27 अक्टूबर 2026
इसराइल चुनाव से पहले नेतन्याहू के समर्थन में खुलकर उतरे ट्रंप
26 अक्टूबर 2026