IAS-शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ीं:हाईकोर्ट का जांच पर रोक लगाने से इनकार
64 विला-कॉटेज खरीद मामले में IAS शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राजस्थान हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।
हाईकोर्ट ने गुरुवार सुबह 10:40 बजे शिखर अग्रवाल की याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के लिए कहा है। अब 18 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी। शिखर ने 17 नवंबर को अपने खिलाफ एसीबी जांच को चुनौती दी थी।
इधर, एसीबी ने 18 नवंबर को IAS शिखर अग्रवाल सहित गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड (अनंता रिसॉर्ट) के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एसीबी ने मामले में गोयल फैशन्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मुकुंद शरण गोयल, प्रबंध निदेशक संजय गोयल और अन्य को भी आरोपी बनाया है।
एसीबी ने सीनियर IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ बुधवार को FIR दर्ज की थी। एसीबी ने मामले में 20 विभागों से रिकॉर्ड-डॉक्यूमेंट मांगे थे। इनकी जांच एएसपी प्रशांत कौशिक को दी गई है। जांच अधिकारी जल्द पूछताछ के लिए IAS शिखर अग्रवाल सहित अनंता के निदेशकों संजय गोयल और मुकुंद शरण गोयल को नोटिस जारी करेंगे।
और भी राजस्थान की खबरें
और देखें
सीएम भजनलाल की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात:प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा
12 घंटे पहले
मैं न दिल्ली में इन्वॉल्व हूं, न राजस्थान में- गहलोत
एक दिन पहले
सहकारिता विभाग की कार्यप्रणाली सुधारने और अनुशासन कायम करने के लिए कडा रुख
17 नवम्बर 2026
गोपाष्टमी पर पिंजरापोल में मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने की गौपूजा
17 नवम्बर 2026
शिखर अग्रवाल मामले में विभागों ने ACB को भेजा रिकॉर्ड
17 नवम्बर 2026
तीन वर्षों में जनजातीय समुदाय के विकास के लिए लगभग 3 हजार 200 करोड़ रुपये का किया प्रावधान : भजनलाल शर्मा
16 नवम्बर 2026