मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • रोहित फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान:हार्दिक की जगह लेंगे
  • जयपुर में 16 पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बने
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण को जल्द लागू करने से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी
मनोरंजन

कॉन्सर्ट जैसे धमाकेदार एक्ट से लेकर जज़्बातों से भरी परफॉर्मेंस तक, ज़ी टीवी के ‘सा रे गा मा पा 2026’ में गीत बागड़े दिखाएँगी अपनी गायकी के कई रंग

ल

लोकजीवन संवाददाता

27 नवम्बर 2026, 02:11 PM 4 मिनट में पढ़ें

कॉन्सर्ट जैसे धमाकेदार एक्ट से लेकर जज़्बातों से भरी परफॉर्मेंस तक, ज़ी टीवी के ‘सा रे गा मा पा 2026’ में गीत बागड़े दिखाएँगी अपनी गायकी के कई रंग

जयपुर, नवम्बर, 2026: ज़ी टीवी का ‘सा रे गा मा पा 2026’ ‘हिंदुस्तान का संगीतस्तान’ होने के अपने वादे पर खरा उतर रहा है। यह शो भारतीय संगीत की समृद्ध विरासत का जश्न मनाने के साथ-साथ देशभर के प्रतिभाशाली गायकों को अपनी कला दिखाने का मंच भी दे रहा है। इन्हीं में से एक 16 साल की गीत बागड़े इस वीकेंड शो में कुछ यादगार पल पेश करने के लिए तैयार हैं। अपनी गायकी के अलग-अलग रंग, स्टेज प्रेजेंस और संगीत पर मजबूत पकड़ के साथ गीत दर्शकों को प्रभावित करेंगी। अपनी जोशीली परफॉर्मेंस से स्टेज को डिस्को में बदलने और जजेस को अपने गानों पर थिरकाने से लेकर ब्लाइंड फेस ऑफ चैलेंज में ऐसी जज़्बाती प्रस्तुति देने तक, गीत अपनी प्रतिभा के कई रंग पेश करेंगी, जो नीति मोहन की आँखों में आँसू ले आएगी।
शनिवार को बप्पी लाहिड़ी स्पेशल एपिसोड में गीत ‘रंभा हो’ और ‘जवानी जानेमन’ पर शानदार परफॉर्मेंस देती नजर आएँगी। संगीतकारों की पूरी टीम के साथ उनकी यह दमदार प्रस्तुति जजेस और कंटेस्टेंट्स को अपनी जगह से उठकर उनके साथ थिरकने पर मजबूर कर देगी। हर कोई उनसे बार-बार एक और परफॉर्मेंस की फरमाइश करेगा। उनकी जबरदस्त एनर्जी और स्टेज पर शानदार पकड़ इस परफॉर्मेंस को किसी लाइव कॉन्सर्ट जैसा बना देगी और शंकर महादेवन भी पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो जाएँगे।

उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए, जज शंकर महादेवन शूट के दौरान कहेंगे, “कभी-कभी स्टेज पर जादू हो जाता है और आपने अभी पूरी बैंड के साथ जो किया है, वह किसी जादू से कम नहीं है। आपकी आवाज में ‘रंभा हो’ का नया वर्जन बेहद लोकप्रिय होने वाला है। जब भी आप अपना कॉन्सर्ट करें, तो हमें उसके कुछ टिकट जरूर दीजिएगा।”
इस खास मौके को और यादगार बनाते हुए गीत को पूरे 30 में से 30 अंक मिलेंगे। इसके साथ उन्हें गोल्डन वीणा और गोल्डन शावर भी मिलेगा, जो शो में उनके सफर का एक यादगार पड़ाव होगा। लेकिन, रविवार को ब्लाइंड फेस ऑफ चैलेंज के दौरान गीत अपनी गायकी का एक बिल्कुल अलग अंदाज़ पेश करेंगी। इस चैलेंज में कंटेस्टेंट्स पर्चियां उठाकर एक-दूसरे को स्टेज पर मुकाबले के लिए चुनौती देंगे।
अतुल के साथ सीधे मुकाबले में गीत ‘अलविदा’ गाएँगी। उनकी जज़्बातों से भरी प्रस्तुति इतनी असरदार होगी कि उनकी माँ की आँखों में आँसू आ जाएँगे। गीत की परफॉर्मेंस जज नीति मोहन को भी भावुक कर देगी। वे गीत पर गर्व जताते हुए कहेंगी कि महज 16 साल की उम्र में उनकी गायकी में इतनी गहराई और परिपक्वता देखना काबिलेतारीफ है। जज दोनों कंटेस्टेंट्स की तारीफ करेंगे और यह भी बताएँगे कि इस तरह के मुकाबले प्रतिभागियों की असली प्रतिभा और उनमें मौजूद मुकाबले की भावना को सामने लाते हैं।
दो बिल्कुल अलग तरह की परफॉर्मेंस के माध्यम से गीत बागड़े यह साबित कर देंगी कि वो जोशीले और मनोरंजक गानों से लेकर दिल को छू लेने वाली धुनों तक, हर अंदाज़ को कितनी सहजता से अपना सकती हैं। यही खूबी उन्हें इस सीज़न के उन कंटेस्टेंट्स में शामिल करती है, जिन पर दर्शकों की नजर रहेगी। गीत की परफॉर्मेंस के साथ-साथ आने वाले एपिसोड्स में मीर, गीताश्री और अयान भी अपनी गायकी का जादू स्टेज पर बिखेरेंगे। वहीं, ब्लाइंड फेस ऑफ चैलेंज के दौरान भी कई दिलचस्प पल देखने को मिलेंगे।
इन शानदार परफॉर्मेंस का मज़ा लेने के लिए देखिए ‘सा रे गा मा पा 2026’, इस शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी मनोरंजन की खबरें

और देखें