पालने में आई हौसले की नवजात : वजन महज एक किलो वजन, मौत को मात देने की जिद
- वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही नन्ही जान - बाल कल्याण समिति ने नाम दिया चिंगारी
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। रात करीब 9.20 बजे का वक्त, जब शहर की गलियां सन्नाटे में डूबने लगी थीं, तब महात्मा गांधी चिकित्सालय की मातृ एवं शिशु इकाई स्थित पालना गृह की घंटी ने एक मार्मिक दस्तक दी। किसी अज्ञात ने महज एक किलोग्राम वजनी नवजात बालिका को पालना गृह की गोद में सौंप दिया। घंटी बजते ही एनआईसीयू वार्ड का नर्सिंग स्टाफ दौडक़र पहुंचा। पालने में पड़ी वह नन्ही सी जान ठंडी पड़ चुकी थी। स्टाफ ने बिना एक पल गंवाए उसे अपनी ममतामयी गोद में समेटा और सीधे वार्ड में लाकर इलाज शुरू किया। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदिरा सिंह चौहान ने जब बच्ची की जांच की, तो मामला बेहद संवेदनशील निकला। बच्ची का जन्म घर पर होम डिलीवरी हुआ प्रतीत हो रहा था और उसकी नाभि पर साधारण धागा बंधा हुआ था। करीब छह माह के गर्भ समय से काफी पूर्व में ही दुनिया में आ जाने के कारण उसका वजन महज एक किलो है। शरीर में गंभीर संक्रमण और सांस लेने में हो रही भारी तकलीफ को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत उसे वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया। फिलहाल वह जीवन और मृत्यु के बीच जिंदगी की सबसे कठिन जंग लड़ रही है।
बुझने न पाए उम्मीद की यह लौ, नाम दिया चिंगारी
घटना की सूचना मिलते ही बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष चंद्रकला ओझा के निर्देश पर सदस्य विनोद राव अस्पताल पहुंचे और नन्ही जान की सुध ली। समिति ने इस मासूम को चिंगारी नाम दिया है—यह नाम इस उम्मीद के साथ रखा गया है कि विपरीत परिस्थितियों और मौत के साये के बावजूद जीवन की यह लौ कभी बुझने न पाए। समिति ने अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार व सुरक्षा के लिए पत्र भी लिखा। डॉ. इंदिरा सिंह चौहान की निगरानी में चिकित्सकों और एनआईसीयू वार्ड प्रभारी सुनील पोरवाल के निर्देशन में नर्सिंग स्टाफ की टीम दिन-रात एक कर रही है। हर पल उसकी धडक़नों और सांसों पर नजर रखी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि परिजन भले ही किसी मजबूरी या असहायता में उसे छोड़ गए हों, लेकिन उन्होंने बच्ची को खुले में फेंकने के बजाय पालना गृह का सुरक्षित रास्ता चुना। यही एक सही फैसला आज चंगारी के लिए जीवनरक्षक साबित हो रहा है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
गायत्री नगर में पेयजल संकट पर गुस्सा फूटा, लोगों ने मटकी फोड़ कर किया प्रदर्शन
7 घंटे पहले
तीन दिन से लापता युवक का नहर के पास मिला शव, हत्या की आशंका
7 घंटे पहले
कांग्रेस की सुनीता कौशिक का उप जिला प्रमुख बनना तय
एक दिन पहले
जिला प्रमुख चुनाव में ऊपरमाल का दबदबा, छठे निर्वाचित जिला प्रमुख बने कैलाश मीणा
एक दिन पहले
बेअसर होती दवाएं: एंटीबायोटिक की मनमानी पड़ रही सेहत पर भारी- एमजीएच में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस पर मंथन
एक दिन पहले
सोना सस्ता होने से शादी वाले घरों में रौनक, गोल्ड लोन वालों पर अतिरिक्त रकम का संकट
25 नवम्बर 2026