तीन दिन से लापता युवक का नहर के पास मिला शव, हत्या की आशंका
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित मालोला गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब तीन दिन से लापता एक युवक का शव नहर के पास संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतक की पहचान मालोला निवासी कमल सिंह रावणा राजपूत (35) पुत्र तेजू सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, खेती-बाड़ी और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाला कमल सिंह 24 नवंबर से घर से लापता था। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया था। शुक्रवार को ग्रामीणों ने मालोला में ही नहर के पास एक युवक का शव पड़ा देखा और पुलिस व परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कमल सिंह के रूप में की। घटना की सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इधर, परिजनों ने कमल सिंह की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
गायत्री नगर में पेयजल संकट पर गुस्सा फूटा, लोगों ने मटकी फोड़ कर किया प्रदर्शन
7 घंटे पहले
पालने में आई हौसले की नवजात : वजन महज एक किलो वजन, मौत को मात देने की जिद
7 घंटे पहले
कांग्रेस की सुनीता कौशिक का उप जिला प्रमुख बनना तय
एक दिन पहले
जिला प्रमुख चुनाव में ऊपरमाल का दबदबा, छठे निर्वाचित जिला प्रमुख बने कैलाश मीणा
एक दिन पहले
बेअसर होती दवाएं: एंटीबायोटिक की मनमानी पड़ रही सेहत पर भारी- एमजीएच में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस पर मंथन
एक दिन पहले
सोना सस्ता होने से शादी वाले घरों में रौनक, गोल्ड लोन वालों पर अतिरिक्त रकम का संकट
25 नवम्बर 2026