गायत्री नगर में पेयजल संकट पर गुस्सा फूटा, लोगों ने मटकी फोड़ कर किया प्रदर्शन
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज़। मालोला चौराहे के पास स्थित गायत्री नगर में विवेकानंद स्कूल के पीछे की गलियों में पेयजल संकट को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मटकी फोड़ कर विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि गलियों में नियमित रूप से पानी नहीं आ रहा है, जबकि विभागीय रिकॉर्ड और बिलिंग व्यवस्था में पानी की आपूर्ति दर्शाई जा रही है, जिससे लोगों में खासी नाराजगी है। प्रदर्शन कर रहे नागरिकों ने बताया कि बीते कई दिनों से पीने के पानी के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है और महिलाओं व बच्चों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की और खाली मटकियां फोड़ कर संबंधित विभाग के खिलाफ रोष जताया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पानी नहीं आने के बावजूद आपूर्ति दिखाए जाने से व्यवस्था की पोल खुल रही है और आमजन को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही विवेकानंद स्कूल के पीछे की गलियों में सुचारू पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई और पानी की सप्लाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा मुख्य मार्ग जाम करने जैसे कदम उठाए जाएंगे। लोगों ने प्रशासन और जलदाय विभाग से तुरंत मौके पर टीम भेजकर लाइन की जांच कराने व नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
तीन दिन से लापता युवक का नहर के पास मिला शव, हत्या की आशंका
7 घंटे पहले
पालने में आई हौसले की नवजात : वजन महज एक किलो वजन, मौत को मात देने की जिद
7 घंटे पहले
कांग्रेस की सुनीता कौशिक का उप जिला प्रमुख बनना तय
एक दिन पहले
जिला प्रमुख चुनाव में ऊपरमाल का दबदबा, छठे निर्वाचित जिला प्रमुख बने कैलाश मीणा
एक दिन पहले
बेअसर होती दवाएं: एंटीबायोटिक की मनमानी पड़ रही सेहत पर भारी- एमजीएच में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस पर मंथन
एक दिन पहले
सोना सस्ता होने से शादी वाले घरों में रौनक, गोल्ड लोन वालों पर अतिरिक्त रकम का संकट
25 नवम्बर 2026